Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
कारोबार

सिप में निवेश कब और कैसे,कितनी रकम से हो सकती है शुरुआत,आइये जानते है

निवेश के लिए सबसे जरूरी है कि इसका तरीका सीखा जाए। निवेश हर कोई करना चाहता है लेकिन निवेश कब और कैसे किया जाए ये जानना बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोगों को एसआईपी, इक्विटी, डेब्ट फंड और म्युच्युअल फंड में कैसे निवेश किया जाए इसकी जानकारी नहीं है। बड़े बुजुर्ग कहा करते हैं कि युवाओं को शुरुआती समय से ही निवेश के लिए ध्यान देना चाहिए।

SIP क्या है

SIP को सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान कहा जाता है। इसके तहत म्युच्युअल फंड में एक निश्चित अवधि में निवेश किया जाता है। इसमें निवेशक अपनी सुविधा के हिसाब से अपने निवेश की रकम और वह कब इसमें निवेश करना चाहता है, कौन सी तारीख उसके लिए सहूलियत भरी है उसे चुनता है। कई लोगों को लगता है कि एसआईपी या तो म्यूचुअल फंड है या म्यूचुअल फंड से अलग है। हालांकि, सच्चाई यह है कि एसआईपी निवेश की एक बेहतरीन शैली है। यह मूल रूप से आपकी पसंद के फंड या स्कीम में समय-समय पर निवेश करने का बेहतरीन जरिया है।

हालांकि, एक बात जानना जरूरी है कि एसआईपी निवेश लंबी अवधि में काम करता है। वैसे इक्विटी फंड में दीर्घकालिक एसआईपी काम करता है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। दीर्घकालिक एसआईपी तभी काम करता है जब आप लक्ष्य के लिए सही एसआईपी राशि का निवेश करते हैं।

इसे आसानी से ऐसे समझें

मान लीजिए आप 15 साल में 1 करोड़ रुपये बचाना चाहते हैं। हालांकि, सिर्फ 15 साल के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी में कुछ राशि निवेश करके आप सोच रहे हैं कि बहुत अधिक रिटर्न मिल सकता है, तो यह सही तरीका नहीं है। हर महीने एक निश्चित रकम जमा करने से पहले गणना करें कि आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कितना निवेश करना है।

मान लीजिए कि आपने 10,000 रुपये प्रति महीने सिप के जरिये अगले 15 साल के लिए निवेश कर रहे हैं। अगर आपको इस पर सालाना 10-12 फीसद का रिटर्न मिलता है तो आप 15 साल में 41-50 लाख रुपये जमा कर पाएंगे। हालांकि इसमें कोई संदेह नहीं है कि एसआईपी में लंबे समय निवेश का फायदा आपको मिला, लेकिन यह इतना भी नहीं हुआ जितना आप चाहते थे। क्योंकि आपका लक्ष्य 1 करोड़ रुपये का था और आप वहां तक नहीं पहुंचे। हालांकि, रिटर्न का बढ़ना-घटना बाजार के प्रदर्शन और अस्थिरता पर निर्भर है।

एसआईपी के फायदे

1. एसआईपी के जरिये आप नियमित आधार पर एक विशेष राशि का निवेश कर सकते हैं। आप छोटी शुरुआत कर सकते हैं और एसआईपी शुरू करने के लिए बहुत अधिक धन की आवश्यकता नहीं है। यहां तक कि प्रति माह 500 रुपये का एक एसआईपी भी शुरू करने के लिए पर्याप्त है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!