Breaking News :
>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
देश

व्‍हाट्सएप ने भारत सरकार के फैसले के खिलाफ दिल्‍ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

नई दिल्‍ली सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म व्‍हाट्सएप ने भारत सरकार के फैसले के खिलाफ दिल्‍ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को न मानने के बाद व्‍हाट्सएप को बुधवार को बंद किए जाने का फैसला लिया गया था। समाचार एजेंसी के मुताबिक व्‍हाट्सएप ने कोर्ट में दायर याचिका में भारत सरकार के बनाए नए नियम को भारतीय संविधान के तहत दिए गए गोपनीयता के अधिकार का उल्‍लंघन बताया है।

व्‍हाट्सएप ने कहा है कि वो केवल उन लोगों की पहचान को उजागर करना चाहता है जो इस प्‍लेटफार्म का गलत इस्‍तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया कंपनी ने अपने बचाव में ये भी कहा है कि वो ऐसा करने वाली अकेली कंपनी नहीं है। हालांकि समाचार एजेंसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि व्‍हाट्सएप ने वास्‍तव में ऐसी कोई याचिका कोर्ट में दायर की है या नहीं। आपको बता दें कि व्‍हाट्सएप के भारत में 400 मिलियन यूजर्स हैं।

व्‍हाट्सएप के प्रवक्‍ता ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। हालांकि व्‍हाट्सएप के इस कदम ने भारत सरकार और कंपनी के बीच तनाव जरूर बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि फेसबुक ने भी अपने निजता नियमों में बदलाव किया था जिसके खिलाफ भारत सरकार ने उन्‍हें भी सख्‍त हिदायत दी थी। इसके बाद कंपनी ने कहा था कि वो भारत सरकार के नियमों का पालन करेगी। कहा जा रहा है कि कंपनी और सरकार के बीच तनाव बढ़ने की एक वजह कंपनी को नोटिस दिए जाने की घटना भी है। दरअसल, पिछले दिनों पुलिस नोटिस देने के लिए व्‍हाट्सएप के ऑफिस गई थी।

आपको बता दें कि ये मामला पांच वर्ष से अधिक पुराना हो चुका है। वर्ष 2016 में पहली बार कंपनी ने अपनी गोपनियता के नियमों में बदलाव करते हुए यूजर्स का डाटा अपनी साथी कंपनी फेसबुक से शेयर करने की बात कही थी। कंपनी के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई थी। तब व्‍हाट्सएप ने बदले नियमों को 25 सितंबर 2016 से लागू करने की बात कही थी। उस वक्‍त भी कंपनी पर नियमों का उल्‍लंघन करते हुए नीति बदलने का आरोप लगाया गया था।

इसी वर्ष फरवरी में कंफिडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने भी व्‍हाट्सएप की नई पॉलिसी को कानून का उल्‍लंघन बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, हालांकि इसको कोर्ट ने इस पर विचार करने से इनकार कर दिया था। इसी माह ही दिल्‍ली हाईकोर्ट में व्हाट्सएप की नई निजता नीति के खिलाफ एक और याचिका दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि कंपनी की नई पॉलिसी भारत के संविधान के तहत एप उपयोगकर्ताओं के निजता के अधिकार का हनन करती है। कोर्ट ने इस याचिका पर केंद्र और कंपनी से जवाब तलब किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!