Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है, अध्ययन में हुआ खुलासा

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 15 अप्रैल 2024, देहरादून। जिस तरह से एक्सरसाइज की सही तकनीक मालूम होना जरूरी है, ठीक उसी तरह समय पर एक्सरसाइज करना भी महत्वपूर्ण है, तभी इससे मनचाहा परिणाम मिल सकता है।हालांकि, बहुत से लोगों के मन में यह उलझन बनी रहती है कि वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का सबसे अच्छा समय कौन-सा होता है हाल ही में एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक्सरसाइज किस समय करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

कहाँ किया गया यह अध्ययन
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी विश्वविद्यालय में हुए एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि शाम के समय कसरत करना लाभदायक हो सकता है, खासकर मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए।अध्ययन में पाया गया कि जिन अधिक वजन वाले लोगों ने शाम के समय एक्सरसाइज की, उनमें एक्सरसाइज न करने वाले या किसी अन्य समय पर एक्सरसाइज करने वालों की तुलना में हृदय संबंधी समस्याओं या मृत्यु होने की संभावना कम थी।

एक्सरसाइज के समय का स्वास्थ्य पर प्रभाव
इस बात पर लंबे समय से बहस चल रही है कि एक्सरसाइज किस समय करना फायदेमंद होता है, लेकिन यह हमारी सर्कैडियन लय पर निर्भर करता है।सर्कैडियन लय हमारे शरीर की आंतरिक घड़ी होती है, जो हमारे मूड, मेटाबॉलिज्म, शरीर के तापमान और कई अन्य चीजों को नियंत्रित करती है, इसलिए यह संभव है कि एक्सरसाइज का समय हमें इससे मिलने वाले लाभ को प्रभावित कर सकता है।इस वजह से सही समय पर एक्सरसाइज करना महत्वपूर्ण है।

अध्ययन के लिए यूके बायोबैंक के डाटा का किया गया इस्तेमाल
इस अध्ययन के लिए ऑस्ट्रेलियाई अनुसंधान टीम ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) बायोबैंक के डाटा का इस्तेमाल किया, जो यूके के निवासियों के स्वास्थ्य की निगरानी करने वाली एक व्यापक परियोजना है। शोधकर्ता टीम ने 40 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 30,000 मोटापे से ग्रस्त के स्वास्थ्य का विश्लेषण किया, जिन्हें पहले कोई हृदय रोग नहीं था। इसके लिए प्रतिभागियों को शाम के समय कुछ एक्सरसाइज करने को कहा गया।

8 वर्षों के अध्ययन के बाद निकाला गया निष्कर्ष
प्रतिभागियों के स्वास्थ्य पर लगभग 8 वर्षों तक निगरानी रखी गई और सामने आया कि शाम के समय एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, एचआईएफ-1ए नामक प्रोटीन जो वजन कम करने में मददगार है, वो शाम के समय ज्यादा सक्रिय रहता है। अध्ययन के परिणाम डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं और लेखकों का मानना है कि उनके निष्कर्ष उन लोगों की मदद कर सकते हैं, जिन्हें मोटापा, हृदय रोग और मधुमेह है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!