Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
मनोरंजन

Welcome Home Abhinandan: विंग कमांडर की रिहाई पर बॉलीवुड में ख़ुशी की लहर

मुबई। भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान आज (शुक्रवार) रिहा कर रहा है। वाघा बॉर्डर के रास्ते अभिनंदन भारत लौटेंगे। अभिनंदन की वापसी को लेकर देशभर के साथ बॉलीवुड में ग़ज़ब का उत्साह है। राहत और ख़ुशी का माहौल है।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ विंग कमांडर की सुरक्षित वापसी पर सोशल मीडिया के ज़रिए लगातार ख़ुशी ज़ाहिर कर रहे हैं और स्वागत कर रहे हैं। ट्विटर पर अब वेलकम होम अभिनंदन ट्रेंड होने लगा है। करण जौहर ने विंग कमांडर को सलाम करते हुए लिखा है कि विपत्ति में आपकी ताक़त की हम तारीफ़ करते हैं।

इमरान हाशमी ने लिखा है कि हर कोई आपके लौटने की प्रतीक्षा कर रहा है। आप पर गर्व है। भारत के इस बहादुर सपूत को सलाम।

दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तानी कलाकार भी इस बदले हुए घटनाक्रम में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रणवीर सिंह ने जब यह लिखा कि बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन भारत आपके साथ है तो उनके साथ किल दिल में काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली ज़फ़र ने लिखा- और जल्द ही वो भारत और अपने परिवार के साथ होंगे। इसके साथ अली ने शांति का आह्वान भी किया।

बीजेपी सांसद और वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने लिखा- यह सुनकर ख़ुश हूं कि हमारे पायलट को कल रिलीज़ किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में मोदी का किरदार निभा रहे विवेक ओबेरॉय ने लिखा है- विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी की ख़बर से ख़ुश हूं। हमारा सीना गर्व और आनंद से फूल गया है और हम अपने साहसी कमांडर को स्वागत करने का इंतज़ार कर रहे हैं। जय हिंद।

पुलवामा टेरर अटैक की जवाबी कार्रवाई के तौर पर भारतीय वायु सेना द्वारा की गयीं Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफ़ी बढ़ गया। बुधवार को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के पाकिस्तानी सेना के क़ब्ज़े में होने की ख़बर जैसे ही सच साबित हुई, देशभर में उनकी सलामती की दुआएं की जानें लगीं और उनकी सकुशल वापसी की मांग उठने लगी।

सोशल मीडिया विंग कमांडर की बहादुरी के चर्चों से पट गया। इंटरनेट पर उनका वो वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वो बेहद शांति और साहस के साथ सवालों के जवाब देते नज़र आ रहे हैं। बॉलीवुड भी विंग कमांडर अभिनंदन के साहस से अभिभूत था और उनकी सकुशल वापसी की दुआओं वाले ट्वीट्स की बाढ़ आ गयी। Say Not War हैशटैग भी सोशल मीडिया में ट्रेंड होने लगा।

रितिक रोशन ने विंग कमांडर के साहस और धैर्य की तारीफ़ करते हुए लिखा है कि इतने दबाव में भी अपना सम्मान बनाये रखना कमाल है।

अमिताभ बच्चन ने विंग कमांडर के लिए लिखा है- शीश झुकाकर अभिनंदन।

करण जौहर ने अपने ट्वीट में लिखा है- विंग कमाडंर अभिनंदन और उनके परिवार को शक्ति मिले। भारत आपके साथ पूरे गर्व के साथ खड़ा है।

अर्जुन कपूर ने लिखा है- मेरी दुआएं विंग कमांडर अभिनंदन के साथ है। आशा करता हूं कि वो सुरक्षित हैं और जल्द ही हम उन्हें अपनी मातृ भूमि पर वापस देखेंगे।

सुष्मिता सेन ने फ़ातिमा भुट्टो के ट्वीट को रीट्वीट करके करते हुए लिखा है- हम सभी विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। एक सेवानिवृत्त इंडियन एयर फोर्स अधिकारी की बेटी होने के नाते आभार।

अनुपम खेर ने एक कविता के ज़रिए विंग कमांडर की बहादुरी को सलाम किया है।

यह असीम, निज सीमा जाने,
सागर भी तो यह पहचाने
ईस मिट्टी के पुतले मानव ने कभी न मानी हार,
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार।
Salute the courage of 
#IAF officer #WingCommandorAbhinandan. दुनिया के हर कोने में बैठा भारतीय आपकी बहादुरी का क़ायल है और आपके साथ है।जय हिंद।

द कपिल शर्मा शो का हिस्सा रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने भी विंग कमांडर की सलामती की दुआ की है।

विंग कमांडर अभिनन्दन अकेले नहीं हो आप, हिंदुस्तान एकजुट होकर आपकी सलामती और घर वापसी की दुआ कर रहा है…
दुआ है कि आप की हस्ती का,
कुछ ऐसा नजारा हो जाए,
कश्ती भी उतारें मौजों पर,
तूफान ही किनारा हो जाए।

निमरत कौर ने वीडियो का ज़िक्र करते हुए लिखा है- इस वीडियो के ज़रिए दिया जा रहा संदेश साफ़ और ज़ोरदार है। विंग कमांडर अभिनंदन के साहस और संतुलन के लिए गहरा सम्मान। सच्चे सिपाही। फ़रहान अख़्तर ने लिखा है- विंग कमांडर अभिनंदन और उनके परिवार के बारे में ही सोच रहा हूं। उनके जल्द सुरक्षित लौटने की कामना करता हूं।

निखिल आडवाणी ने अपने ट्वीट में लिखा है- वे सभी जो कल जश्न मना रहे थे, उनसे में पूरी विनम्रता के साथ कहना चाहूंगा कि अगला वाक्य पढ़ें- वो अभी तक नहीं लौटे हैं।

मधुर भंडारकर ने भी उनकी वापसी की प्रार्थना करते हुए लिखा है- मैं विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे लाखों देशवासियों के साथ हूं। उनके उस साहस की सराहना कर रहा हूं, जिससे वो परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। शांत, धीर और मज़बूत। मैं पाक अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि उनके साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी जल्द और सुरक्षित वापसी का प्रबंध करें।

हुमा कुरैशी ने विंग कमांडर की डिगनिटी और शांति को सलाम करते हुए लिखा है कि मेरी आंखों में आंसूं आ गये। आप और आपके परिवार को सलाम। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!