Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, मैदानी क्षेत्रों में बारिश; उच्‍च हिमालय में हुआ हिमपात

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जबकि मैदानी इलाकों में रूक रूककर बारिश हो रही है। इससे एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिथौरागढ़ के उच्च हिमालय में हिमपात हुआ है। वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया हुआ है।

एक बार फि‍र मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। बीती शाम ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा था। कुछ मैदानी इलाकों में धूप खिली, लेकिन मध्यम हवाओं के साथ बादलों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में ऊंची पहाड़ि‍यों पर बर्फबारी शुरू हो गई।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

छोटी लिनचोली तक खुला केदारनाथ पैदल मार्ग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य छोटी लिनचोली तक पूरा हो गया है। हालांकि, लगातार मौसम में आ रहे बदलाव के कारण बर्फ हटाने का कार्य में व्यवधान आ रहा है। बावजूद इसके यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के 44 जवान बर्फ हटाने में जुटे हैं। केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 29 अप्रैल को खोले जाने हैं।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बीती 20 फरवरी से बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। इसके तहत पहले गौरीकुंड से भीमबली तक मार्ग के छह किमी हिस्से से बर्फ हटाई गई। इसके बाद 27 फरवरी से भीमबली से आगे बर्फ हटाने का कार्य शुरू हुआ। गुरुवार को यात्रा मैनेजमेंट फोर्स की टीम बर्फ हटाते हुए छोटी लिनचोली तक पहुंच गई। इधर, प्रशासन ने यात्रा को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी हैं। हालांकि, केदारपुरी में आए दिन बर्फबारी हो रही है। गुरुवार सुबह भी धाम में बर्फबारी हुई।

बार-बार मौसम खराब होने से पैदल मार्ग पर काम कर रहे यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवानों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं, बर्फ से क्षतिग्रस्त केदारनाथ पैदल मार्ग पर लोनिवि डीडीएमए (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की देख-रेख में क्षतिग्रस्त स्कबर, नाले और पुश्तों का निर्माण किया जा रहा है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि एक अप्रैल तक केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ पूरी तरह हटा दी जाएगी और धाम में यात्रा तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।

 विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर———–अधि.———–न्यून.
  • देहरादून——-25.4———–14.5
  • उत्तरकाशी—-18.2————6.8
  • मसूरी———-12.3————4.3
  • टिहरी———-13.4————7.0
  • हरिद्वार——-26.2———-14.6
  • जोशीमठ——-16.3————5.3
  • पिथौरागढ़—–13.1————8.0
  • अल्मोड़ा——-16.3————7.4
  • मुक्तेश्वर——-8.4————4.5
  • नैनीताल——–15.6———10.0
  • यूएसनगर——-24.9———15.0
  • चम्पावत——–16.3———–7.8

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!