Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

जींस पहनते हैं, मगर अंग्रेजी नहीं जानते, जानें पंकज ने हिंदी का मजाक उड़ाने वालों को कैसे कही दो टूक बात

मुंबई। गोवा में चल रहे 49 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में जाने माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी हाजिरजवाबी से एक कोरियन ऑडियंस की बोलती बंद कर दी, जो कि यह मान कर बैठे हैं कि भले ही आप कितने भी बड़े हिंदी सिनेमा में काम करने वाले कलाकार क्यों न हों, अगर आपको अंग्रेजी नहीं आती तो कुछ नहीं आता.

दरअसल, हुआ यह है कि पंकज इफ्फी फिल्म फेस्टिवल में एक पैनल का हिस्सा थे, जिसमें राहुल बोस, निल माधव पांडा, दिव्या दत्ता, राजश्री देशपांडे जैसे लोग भी शामिल थे. असीम बजाज इस सेशन को मोडरेट कर रहे थे, जो कि अंग्रेजी में ही बात कर रहे थे. इस पर पंकज ने कहा कि उसको क्या जीको अंग्रेजी नहीं आती. ऐसे में राहुल ने स्थिति पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैं तो अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, मराठी हिंदी सब में बोल सकता हूं. फिर ऑडियंस में से बैठे कुछ लोगों ने कहा कि आप सभी हिंदी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं तो आपको हिंदी में ही बात करनी चाहिए. लेकिन ऑडियंस में से एक सदस्य ने कहा कि नहीं, नहीं नहीं. उसने कहा कि मैं कोरिया से हूं. मैं इंग्लिश ही समझता हूं. इस पर बजाज ने कहा कि आसान करते हैं इंग्लिश में बात करते हैं. इस पर पंकज ने कहा कि मैं जो कुछ भी हिंदी में बोलूंगा, उसे आप प्लीज अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर लें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्या करूं मैं, मैं न तो इंग्लिश में बात कर सकता हूं और न ही बोल सकता हूं.

ऐसे में ऑडियंस मेम्बर ने ही उन्हें कहा कि आप जींस तो पहनते हैं, फिर इंग्लिश कैसे नहीं बोल सकते. इस बात पर पंकज ने भी उन्हें दो टूक जवाब देते हुए कहा कि आपने मुझसे कहा कि ऐसा कैसे हो सकता कि आप जींस पहनते हैं, लेकिन इंग्लिश में बात नहीं कर सकते. तो मैं आपसे कहना चाहूँगा कि जिस उम्र में हम भाषा सीखते हैं, उस उम्र में मेरे पास जींस पहनने का प्रिवलेज नहीं था. उनकी इस बात को सुन कर जोर-जोर से तालियां बजीं.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!