Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब” : मुख्यमंत्री योगी

विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों से की बातचीत

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों से की अपील, सदन की गरिमा बनाए रखने में दें अपना योगदान

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 28 नवम्बर 2023, लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानभवन के गेट नं. 8 के पोर्टिको पर विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मीडिया बंधुओं से बातचीत के दौरान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास, लोककल्याण, जनहित से जुड़े मुद्​दे एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए हम विधानमंडल की कार्यवाही में चर्चा-परिचर्चा के लिए तैयार हैं। इसके लिए सभी दलों के सदस्यों से सार्थक चर्चा के लिए आह्वान किया गया है। साथ ही सरकार सभी दलों के सदस्यों के उनके सवालों के जवाब देने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। सरकार डेवलपमेंट एवं उत्तर प्रदेश से जुड़े सभी मुद्​दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

सत्र में अनुपूरक बजट के साथ विधायिका के लंबित कार्य होंगे पूरे : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया बंधुओं से बातचीत के दौरान कहा कि सदन आम जनमानस से जुड़ी समस्याओं को रखने एवं इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का महत्वपूर्ण मंच है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सदस्य आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रख करके सदन को स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा का केंद्र बनाएंगे। साथ ही सार्थक चर्चा के माध्यम से विधायिका को और पुष्ट करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सत्र में अनुपूरक बजट के साथ विधायिका के लंबित कार्य पूरे होंगे। पिछले साढ़े छह वर्षों में विधान मंडल ने गरिमापूर्ण तरीके से संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को पुष्ट करते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा को आगे बढ़ाने में नई सफलता प्राप्त की है, जो लोकतंत्र की सच्ची भावनाओं के प्रतिनिधित्व को दर्शाता है। यह लोगों के बीच कौतुहल और आश्चर्य का विषय बना हुआ है। मेरी विशेष रूप से विपक्षी दलों के सदस्यों से अपील है कि पूरे देश के अंदर सदन में गरिमापूर्ण तरीके से चल रही परिचर्चा को बनाए रखने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी है। ऐसे में हम सदन की गरिमा को बनाए रखने में अपना याेगदान दें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार जनहित, डेवलपमेंट, लोककल्याण एवं प्रदेश से जुड़े अन्य सभी मुद्​दों पर चर्चा परिचर्चा को तैयार है। विपक्ष के हर प्रश्न का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है। हम पूरी तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहेंगे। सीएम योगी ने कहा कि विधानमंडल की इस कार्यवाही के पहले दिन के अवसर पर सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत करता हूँ और विश्वास करता हूँ कि आम जनमानस की भावनाओं के अनुरूप सभी सदस्य सदन पर अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!