Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद में संचालित ऑटो रिक्शा एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों पर चेतावनी एवं जनजागरूकता पोस्टर किए गए चस्पा

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 फरवरी 2022, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में कोरोना संक्रमण से बचाव की दृष्टिगत आम जनमानस को जनजागरूक किए जाने हेतु जिला प्रशासन देहरादून एवं स्मार्ट सिटी लि० द्वारा जनहित में जारी चेतावनी एवं जन जागरूकता पोस्टर को शहर में विभिन्न स्थानों, शासकीय कार्यालयों, विभिन्न प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थानों बाजारों एवं वाहनों में चस्पा किए गए है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित ऑटो रिक्शा एवं अन्य सार्वजनिक वाहनों पर चेतावनी एवं जनजागरूकता पोस्टर चस्पा किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की है कि कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम हुआ है किन्तु पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है, कोई भी लापरवाही संक्रमण फैलने का कारण बन सकती है। उन्होंने जनमानस से सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क का प्रयोग करने के साथ ही कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने के साथ ही अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की है। उन्होंने विशेषकर नव युवक /युवतियों से कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने तथा अपने आस-पास रहने वाले लोगों, परिवारों एवं अपने दोस्तों /मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!