Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार का आधा कार्यकाल पूरा – अभी भी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली

आकाश ज्ञान वाटिका। उत्तराखंड में भारी भरकम बहुमत से सत्ता में आई भाजपा सरकार का बुधवार को आधा कार्यकाल पूरा हो गया। अन्य क्षेत्रों में तमाम उपलब्धियां हासिल करने का दावा करने वाली त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार कम से कम राजनैतिक मोर्चे पर तो इस ढाई साल के वक्फे में कदम आगे बढ़ाने से हिचक गई। शुरुआत से मंत्रिमंडल में दो स्थान रिक्त रखे गए तो लगा कि जल्द मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

अलबत्ता वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के असामयिक निधन के कारण मंत्रिमंडल में एक स्थान और खाली हो गया। इसके बाद, हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने जरूर जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की बात कही, लेकिन इसे भी अब तीन महीने से ज्यादा वक्त गुजर गया और मंत्री पद के तलबगारों का इंतजार है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद हुए चौथे विधानसभा चुनाव में चले मोदी मैजिक ने भाजपा को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 57 सीटें हासिल हुई तो कांग्रेस महज 11 के आंकड़े पर सिमट गई। 18 मार्च 2017 को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का आकार अधिकतम 12 सदस्यीय ही हो सकता है लेकिन उस वक्त त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल में 10 ही सदस्य शामिल किए गए और दो स्थान रिक्त छोड़ दिए गए। तब माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री जल्द अपनी टीम में दो नए सदस्य जोड़ेंगे। यह इसलिए भी तय समझा जा रहा था क्योंकि तमाम महत्वपूर्ण विभाग स्वयं मुख्यमंत्री ने अपने ही पास रखे लेकिन इसके बावजूद मंत्रिमंडल विस्तार नहीं किया गया।

दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री के लिए किसी चुनौती से कम नहीं। भाजपा के पास विधानसभा में तीन-चौथाई से ज्यादा बहुमत है और निर्वाचित विधायकों में से 20 से ज्यादा विधायक ऐसे हैं, जो दो या दो से ज्यादा बार विधायक रह चुके हैं। यही नहीं, इनमें पांच वरिष्ठ विधायक ऐसे हैं, जो पूर्व की सरकारों में मंत्री पद संभाल चुके हैं।

अब इनमें से किसे मौका दिया जाए, यह तय करना खासा मशक्कत भरा काम है। भाजपा विधायकों की उम्मीदें इसलिए भी ज्यादा हैं, क्योंकि पद संभालते समय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की टीम के आधे सदस्य, यानी पांच मंत्री ऐसे रहे जो पिछले कुछ समय में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। इन्हें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय कांग्रेस में हुई टूट के दौरान तय फार्मूले के मुताबिक मंत्री पद से नवाजा गया।

न महीने पहले जून में तब मंत्रिमंडल में एक और पद रिक्त हो गया, जब वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का असामयिक निधन हो गया। पंत वित्त, आबकारी, पेयजल, गन्ना चीनी और संसदीय कार्य जैसे अहम मंत्रालय संभाल रहे थे। उनके निधन के बाद ये सब महत्वपूर्ण विभाग भी मुख्यमंत्री ने किसी को आवंटित न कर स्वयं के ही पास रखे।

इससे लगा कि अब जल्द त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, क्योंकि कार्य के बंटवारे के लिहाज से भी यह जरूरी हो गया। मुख्यमंत्री ने भी एक बयान में कहा कि वह जल्द मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रहे हैं, लेकिन इस बात को भी तीन महीने गुजर गए हैं। अब मौजूदा सरकार अपना आधा कार्यकाल गुजार चुकी है और पार्टी के 40 से ज्यादा विधायक अब भी मंत्री की कुर्सी को निहार रहे हैं।

हां, इतना जरूर है कि संगठन से जुड़े 40 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सरकार पिछले ढाई साल के दौरान कैबिनेट व राज्य मंत्री के दर्जे के समकक्ष पदों पर बिठा चुकी है। महत्वपूर्ण बात यह कि इन दायित्वधारियों में कोई विधायक शामिल नहीं है। इससे विधायकों का इंतजार और लंबा होता जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विधायकों का इंतजार कब खत्म होता है और कितने विधायकों को मंत्री बनने का अवसर मिल पाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!