Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

मोदी की बॉयोपिक में काम करने की नहीं मिली मजदूरी, कोतवाली में हंगामा

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बॉयोपिक फिल्म में काम करने के नाम पर दिहाड़ी पर ले जाए गए मजदूरों को तय मजदूरी नहीं मिली तो देर रात मजदूरों ने कोतवाली में धरना दे दिया। पुलिस ने मजदूरों को दिहाड़ी पर ले जाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बॉयोपिक पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म की शूटिंग शिवपुरी क्षेत्र में की जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश से 84 मजदूरों को यह कहकर शूटिंग स्थल पर ले जाया गया की प्रत्येक मजदूर को तीन सौ रुपये एक दिन की दिहाड़ी दी जाएगी। मगर देर रात दर्जनों मजदूर ऋषिकेश कोतवाली में आ धमके।

उनका कहना था कि उन्हें 300 से 400 तक रुपये दिहाड़ी दिये जाने की बात कही गई थी। इसके अनुसार वे तीन गाड़ियों में सवार होकर शूटिंग स्थल तक गये, वहां उन्होंने भारत माता जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और मोदी मोदी… के नारे लगाए। उनके ऊपर फिल्म के शॉट भी फिल्माए गए।

आरोप है कि नेत्रपाल गोस्वामी उर्फ नीटू नाम का व्यक्ति उन्हें दिहाड़ी देने की बात कहकर सुबह अपने साथ ले गया था। मगर शाम को उन्हें बगैर दिहाड़ी दिए ऋषिकेश में वाहन से उतार दिया गया। इसके बाद सभी मजदूर ऋषिकेश कोतवाली आ पहुंचे। पुलिस ने मजदूरों की शिकायत पर नेत्रपाल गोस्वामी उर्फ नीटू नाम के व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

नीटू का कहना था कि फिल्म यूनिट ने उन्हें चार सौ रुपये प्रति व्यक्ति धनराशि देने की बात कही थी और वह मजदूरों को तीन सौ रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से यहां से ले गए थे। नीटू का कहना था कि अभी उन्हें फिल्म यूनिट की ओर से भुगतान नहीं मिल पाया है, जैसे ही भुगतान मिलता है वह सभी मजदूरों को उनकी मजदूरी का पैसा चुकता कर देंगे।

इस पुल पर हुई पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म की शूटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बन रही बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी की शूटिंग ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर स्थित सिंगठाली पुल पर की गई। इस फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेराय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में हैं। अभी कुछ दिन और उत्तराखंड में अलग-अलग लोकेशन पर इस फिल्म की शूटिंग होनी है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बॉयोपिक ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के बाद अब वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बॉयोपिक तैयार की जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से बन रही इस फिल्म का पहला लुक पोस्टर सात जनवरी को मुंबई में जारी किया गया था। मशहूर फिल्म निर्देशक ओमंग कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सुरेश ओबेरॉय व संदीप सिंह के प्रोडेक्शन में बन रही है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है।

इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में इस फिल्म की शूटिंग जारी है। ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर व्यासी के समीप स्थित सिंगठाली पुल पर इस फिल्म के दृश्य फिल्माए गए। सिंगठाली पुल पर कई बार अभिनेता विवेक ओबेराय के टहलने पर शॉट लिये गए।

इस दौरान विवेक ओबेरॉय गहरा केशरिया रंग का कुर्ता और सफेद पायजामे के साथ क्रीम कलर की शॉल ओढ़े हुए थे। इस दृश्य में उनकी काली दाड़ी और बाल नजर आ रहे हैं। संभवतया यह पीएम मोदी का पुराना लुक है। उल्लेखनीय है कि सक्रिय राजनीति में आने से पूर्व अपनी युवा अवस्था में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में रहे थे।

संभवत: यह दृश्य उसी दौर को सामने लाने के लिए फिल्माएं जा रहे हों। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय का लुक काफी हद तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहा है। यहां फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए ग्रामीणों की भी भीड़ लगी रही। कुछ ग्रामीणों ने फिल्म के शॉट अपने मोबाइल में भी कैद किए, मगर फिल्म टीम ने लोगों के मोबाइल से यह फोटो डिलिट करवा दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!