Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

डोईवाला में नुक्कड़ नाटक द्वारा किया गया मतदाताओं को जागरूक

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 नवम्बर 2023, देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में वृहद् स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाई जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में आज डोईवाला में नुक्कड़ नाटक द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक।

“विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम” के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर डोईवाला तहसील के अंतर्गत आज डोईवाला चौक सहित तीन स्थानों पर परम पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक “जिम्मेदारी है” का भावपूर्ण मंचन किया गया। नाटक प्रस्तुत कर रहे परम के कलाकारों ने हास्य और व्यंग्य के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान और मतदाता की भूमिका को समझाया साथ ही उपस्थित जनता से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की गई।

कलाकारों ने कार्यक्रम में बताया की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 25 व 26 नवंबर 2023 को विशेष अभियान दिवस का संचालन जनपद के प्रत्येक तहसील में और प्रत्येक मतदाता स्थल पर किया जायेगा। जहाँ पर नये मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम लिखा जायेगा साथ ही फोटो पहचान पत्र में कोई त्रुटि होने पर उसमें सुधार कर निर्वाचन संबंधी जानकारी मतदाताओं को पहुँचाई जायेगी। उप जिलाधिकारी अपर्णा ढोंडियाल के मार्गदर्शन में परम के कलाकारों द्वारा आज डोईवाला चौक शाहिद दुर्गामल राजकीय पी.जी. कालेज डोईवाला और स्वर्गीय राजेंद्र शाह राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी में नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

‘परम’ के दल में टीम लीडर योगंबर पोली के नेतृत्व में नितेश बुढ़ाकोटी, मनीष बलूनी, जसपाल राणा, राजेश, भानु जोशी और अंबिका उनियाल ने भावपूर्ण अभिनय प्रस्तुत किया। मतदाता जन जागरूकता अभियान के दल में नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान, स्टेनो उप जिलाधिकारी आशीष, क्षेत्र पंचायत सदस्य मानसी खत्री, बाल विकास विभाग सुपरवाइजर अनीता पटवाल, उषा श्रेयाल, विनीता, सुनीता बिजवान, वी.के. वर्मा आदि शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!