Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीतालराजनैतिक-गतिविधियाँ

मलुवाताल के मतदाताओं ने लिया मतदान का संकल्प

मतदान बहिष्कार क्षेत्र (2019) मलुवाताल में किया स्वीप टीम ने भ्रमण।

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 01 अप्रैल 20224, मलुवाताल, नैनीताल। जनपद नैनीताल के भीमताल विधानसभा के सुदूरवर्ती मतदान केंद्र मलुवाताल के मतदाताओं ने इस बार शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया है। स्वीप नैनीताल के गौरीशंकर काण्डपाल के नेतृत्व में गई 12 सदस्यों की टीम के द्वारा मलुवाताल क्षेत्र का भ्रमण किया गया, जिसमें राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग के अतिरिक्त एनआरएलएम तथा रीप भीमताल, ग्राम प्रधान मलुवाताल तथा बूथ लेवल अधिकारी के सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर टीम के द्वारा मतदान केंद्र का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों, 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाता के अतिरिक्त स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं के साथ वार्ता करते हुए आने वाले लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की अपील की गई।
एनआरएलएम की सदस्य हर्षिता सनवाल के द्वारा बुजुर्ग एवं स्थानीय महिलाओं से एक-एक कर वार्ता एवं वोट करने की अपील की।
स्थानीय ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला के द्वारा समूह में लोगों से वार्ता करते हुए आने वाले लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान की बात कही।

गौरी शंकर कांडपाल के द्वारा प्रथम बार मतदान करने वाली युवा मतदाता को ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप की जानकारी प्रदान की गई।

राजस्व इंस्पेक्टर नंदन सिंह नेगी के द्वारा भी मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का संदेश दिया।

मलुवाताल भ्रमण कार्यक्रम में जगदीश जोशी, चंदन सिंह बिष्ट, प्रदीप सनवाल ,लाल सिंह गंगोला, लक्ष्मण सिंह गंगोला, हर्षिता सनवाल, कमल पांडे, हरीश आर्य, जीवन सिंह गंगोला आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!