Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

ब्रश करते वक्त उल्टी आना गंभीर बीमारी का है संकेत, डैमेज हो सकता है आपका ये ऑर्गन

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ होगा कि ब्रश करने के दौरान मतली और उल्टी जैसा महसूस हुआ होगा। लेकिन अगर यह आपके साथ हमेशा हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। हम इसलिए ऐसा कह रहे हैं कि क्योंकि यह शरीर में पित्त बढऩे से लेकर और दूसरी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं. ब्रश करने के दौरान उल्टी जैसा महसूस होना कई वजहों से हो सकता है। कई बार यह गैस और एसिडिटी के कारण होता है तो वहीं कभी-कभी अपच भी इसके पीछे का काऱण है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक यह शरीर में पित्त बढऩे के साथ-साथ लिवर से जुड़ी बीमारी के कारण भी हो सकता है। दरअसल, पेट में होने वाली गड़बड़ी को यह काफी ज्यादा प्रभावित करती है। जब खाना ठीक से नहीं पचता है तो पेट में बाइल जूस बनने लगता है और जिससे एसिड रिफ्लक्स होने लगता है. जिसके कारण मतली महसूस होता है. ऐसे में कई लोगों को वोमिटिंग भी हो जाता है।

ब्रश करते समय उल्टी आने का कारण जीईआरडी की बीमारी
ब्रश करते वक्त उल्टी का कारण पेट में होने वाले अल्सर और गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स बीमारी का कारण हो सकता है। पेट से जुड़ी बीमारी का कारण हो सकता है. दरअसल, पेट में एसिड बढऩे से आपको ब्रश करने के दौरान मतली हो सकती है. ऐसे में पेट की स्थिति खराब हो सकती है।

किडनी खराब होने के हो सकते हैं संकेत
ब्रश करते वक्त उल्टी महसूस होना किडनी खराब होने के लक्षण हो सकते हैं. दरअसल, जब किडनी ठीक से फंक्शन नहीं कर पाती है तो ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। किडनी खराब होने का सबसे महत्वपूर्ण कारण है शरीर में क्रिएटिनिन का लेवल बढऩा. इससे मतली होने के साथ-साथ पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

समय रहते इलाज करें
अगर आपको भी ब्रश के दौरान ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ताकि वक्त रहते कारण का पता चल जाए और आगे का इलाज शुरू हो सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!