Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

कपिल एक चतुर और TRP बटोरने वाले इंसान हैं : विवेक अग्निहोत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री और कपिल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रही। विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के ‘द कपिल शर्मा शो’ में प्रमोशन को लेकर ट्वीट किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कपिल के शो को बॉयकॉट करने की बात की थी। विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट के कुछ समय बाद ही कपिल ने अपनी बात ट्विटर पर कहते हुए विवेक अग्निहोत्री के आरोपों को वन साइडेड स्टोरी कहा था। जिस पर अब विवेक अग्निहोत्री ने दैनिक जागरण से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कपिल को चतुर और टीआरपी बटोरने वाला बताया।विवेक अग्निहोत्री ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत में ये क्लियर किया कि कपिल शर्मा ने उनके शो में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की स्टारकास्ट को बुलाने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास ऑफिशियल स्टेटमेंट है जो उन्होंने मीडिया को दिया है कि हम विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी को नहीं बुला सकते हैं। क्योंकि मिथुन चक्रवर्ती दूसरे चैनल पर शो कर रहे हैं। इसलिए उनका आना मुमकिन नहीं था। इसलिए हम ही अभी हैं जो फिल्म के लिए कुछ कर सकते हैं और हमारे को तो उन्होंने डायरेक्ट मना कर दिया। जब ये पूरी कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई तभी एक-आध दिन पहले पल्लवी को बोला है अगर आप चाहे तो हम 15-16 अप्रैल को कर सकते हैं। फिल्म अभी रिलीज हो रही, बाद में क्या फायदा। और इन सबसे बचने के लिए कपिल शर्मा ने एक स्टेटमेंट भेज दिया और कल बोल दिया ये वन साइडेड स्टोरी है’।

विवेक अग्निहोत्री ने आगे बात करते हुए कपिल शर्मा को चतुर और टीआरपी बटोरने वाला बताया। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक ने कहा, ‘स्टारकास्ट की बात भी छोड़ दीजिए। ये लोग इतनी कश्मीर और जवानों की बात करते रहते हैं कपिल वगैरह। उस पर ये खूब टीआरपी बटोरते हैं। अब कश्मीर आ रही है, जो सब चाह रहे हैं। तो आप कुछ नहीं कर सकते। लोग एक टेस्ट मैच जीतकर आ जाते हैं उन्हें बुला लेते हैं ये प्लेयर्स को, फिल्म जो कश्मीर के बारे में है और नेशनलिज्म जिसके बारे में बात करता है कपिल, फोटो खिंचवाने मोदी के पास पहुंच जाता है, तब इसको नहीं शर्म आती है ये बोलते हुए। बहुत चतुर है वह। आपने कही भी किसी भी रिएलिटी शो में देखा है हमारी फिल्म का प्रमोशन। सिर्फ मराठी चैनल में बुलाया जहां अनुपम खेर और पल्लवी जोशी गए थे। लेकिन हिंदी में कही भी प्रमोशन नहीं है। कोई नामोनिशान नहीं है। ऐसे-ऐसे फालतू लोगों को बुलाते हैं’।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को फैंस से तो प्यार मिल रहा है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक किसी कलाकार ने उनकी फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। निर्देशक से जब यह पूछा गया कि बॉलीवुड का कितना साथ है तो उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जीरो, आप देख लीजिये अगर कोई बॉलीवुड वाला लिखता है और बात करता हो तो। अगर ये फिल्म थोड़ी चल जाती है तो बॉलीवुड वालों पर थोड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। क्योंकि उनके ऊपर निर्भर हुए बिना और उनके आगे झुके बिना फिल्म अगर चल सकती है तो उनके लिए इस्टेब्लिशमेंट टूट जाएगा’।

विवेक अग्निहोत्री से जब उनके फिल्म प्रमोशन के बारे में और लोगों के रिस्पॉन्स के बारे में हमने पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘ मैं तो अभी फाइट में लगा हूं, लीगल केस सॉल्व करने में लगा हुआ हूं, कुछ समझ नहीं आ रहा’। जब उनसे ये पूछा कि किस तरह के लीगल केस हैं। तो जवाब में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ‘वो लोग करते हैं जब फिल्में थोड़ी भी पॉलिटिकल हो थोड़ी तो इंडिया में’। हालांकि विवेक अग्निहोत्री ने ये भी साफ किया कि वह अपनी फिल्म को आगे नहीं बढ़ाएंगे और उनकी फिल्म आज यानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, दर्शन कुमार मुख्य भूमिका है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीरी पंडितो की त्रासदी पर आधारित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!