Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

विटामिन बी-12 की कमी से हाथ-पैर में होती है झुनझुनी, जानें कैसे दूर होगी समस्या

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 19 नवम्बर 2023, देहरादून। क्या आप भी बार-बार झुनझनी आने से परेशान हैं? क्या आपके हाथ-पैर में भी हमेशा ही झुनझुनी चढ़ती रहती है? अगर हां, तो क्या आप इसका कारण जानते हैं? दरअसल, हाथ-पैर या किसी अंग में बार-बार झुनझुनी की समस्या होना विटामिन की कमी से होता है। एक खास तरह के विटामिन की कमी से न्यूरोन की एक्टिविटी प्रभावित होती है। इससे नसों के काम करना भी प्रभावित होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किस विटामिन की कमी से झुनझनी हो सकती है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

इस विटामिन की कमी से होती है झुनझुनी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में विटामिन बी12  की कमी जब होती है, जब कई तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होने लगती हैं। इसकी कमी से चक्कर आना, थकान, डिप्रेशन, पैरों में पेरेस्टेसिया और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यह समस्या ज्यादातर नर्व से जुड़ी होती है, जिसकी वजह से मांसपेशियां और नसों में कमजोरी आ सकती है. इस कारण नसों में झुनझुनी हो सकती है।

क्या सिर्फ विटामिन बी12 से ही आती है झुनझुनी
कई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हाथ-पैर पर चढऩे वाली झुनझुनी सिर्फ विटामिन बी 12 के कारण ही नहीं बल्कि दूसरे विटामिन की कमी से भी हो सकती है. अगर सही तरह से खानपान नहीं है तो विटामिन की कमी शरीर में हो जाती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका आंत विटामिन को सही तरह पचा नहीं पाता और उन्हें इस विटामिन की कमी हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं
1. शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए मीट, मछली, अंडा खाएं।
2. दूध, पनीर और दूध के प्रोडक्ट्स के सेवन से भी विटामिन बी 12 की कमी दूर हो सकती है।
3. डाइट में फोटिफाइट फूड्स शामिल कर विटामिन बी 12 की कमी पूरी कर सकते हैं।
4. मोटे अनाज खाने से भी शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी 12 मिल जाता है।

इन चीजों से हो सकती है विटामिन बी 12 की कमी
शराब
कॉफी
प्रोसेस्ड फूड

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!