Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने पिता की मृत्यु के एक सप्ताह उपरांत किया उनका अंतिम संस्कार

आकाश ज्ञान वाटिका,17 जनवरी 2022, सोमवार, नई दिल्ली। सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी का कुछ दिनों पहले 79 साल की उम्र में 8 जनवरी को निधन हो गया था। उस वक्त विशाल कोविड संक्रमित थे और क्वारंटीन में थे। ऐसी परिस्तिथियों में मोदी ददलानी के अंतिम संस्कार को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था। अब कोविड से रिकवर होने के बाद विशाल ने पिता की मृत्यु के एक हफ्ते बाद उनका अंतिम संस्कार किया। उन्होनें इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी।

विशाल ददलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। विशाल ने लिखा, “मेरी मां, बहन, भतीजी और मैंने आज अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। वह अब हमेशा के लिए मेरे साथ चलते रहेंगे। जैसे मेरे सीने में उनके जाने का दर्द हमेशा रहेगा। मेरा एक दिन भी बिना “लव यू डैड” कहे और उनकी आवाज में उनका जवाब लव यू बेटू सुने नहीं गुजरेगा। मैं उनके साथ फिर कभी नहीं रहूंगा, लेकिन मैं उनके बिना भी कभी नहीं रहूंगा।” उन्होनें आगे कहा, “बस उम्मीद है कि मैं उनके योग्य साबित हो सकूं। वह वास्तव में सबसे प्यारा, दयालु, विनम्र, सबसे मेहनती और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले व्यक्ति थे। (श्री मोती ददलानी, 12 मई 1942-8 जनवरी 2022)।”

विशाल के इस पोस्ट पर फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विदित रहे कि विशाल आइसोलेशन में होने के कारण पिता के ऑपरेशन के वक्त उनसे मिल नहीं पाये थे। जिसके बाद उनके पिता की मृतयु हो गई थी। विशाल को इस बात का बहुत अफसोस हुआ था। जिसकी जानकारी उन्होनें सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी। उन्होनें लिखा, ‘मैंने पिछली रात अपने सबसे अच्छे दोस्त, धरती पर सबसे अच्छे व्यक्ति को खो दिया। मुझे अपने जीवन में इससे बेहतर पिता, व्यक्ति या शिक्षक नहीं मिल सकते थे। मेरे अंदर जो कुछ भी अच्छा है वह उनकी ही देन है।’ उनेहोनें आगे लिखा, ‘वह पिछले 3/4 दिनों से आईसीयू में थे (गॉल ब्लैडर की सर्जरी के कारण जो खराब हो गई थी) लेकिन मैं कल से नहीं जा सका क्योंकि मैंने कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। मैं अपनी माँ को उनके सबसे कठिन समय में सपोर्ट करने भी नहीं जा सकता। यह वास्तव में उचित नहीं है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!