Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

‘विशाल ब्राह्मण हुंकार महासम्मेलन’ में उमड़ा जन-सैलाब

[highlight]“सब ब्राह्मणों की यही पुकार, अब की बार आर या पार।”[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 सितम्बर 2021, रविवार, देहरादून। आज, रविवार को सुभाषगढ़, ज्वालापुर (हरिद्वार) में ‘अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा’ द्वारा ‘विशाल ब्राह्मण हुंकार महासम्मेलन’ का आयोजन किया गया।

देखते ही देखते इस महासम्मलेन में ब्राह्मण समाज का एक विशाल जन-सैलाब उमड़ पड़ा। गंगनचुंबी नारों के बीच आर-पार की लड़ाई एवं राजनीतिक दलों को अपनी एकता की ताकत दिखाने के मक़सद से, पुरे जोश से साथ सैकड़ों की तादात में, विभिन्न जनपदों से, रैली के स्वरुप में ब्राह्मणों का समूह महासम्मेलन स्थल चमन पैलेस तक पहुँचा।

महासम्मलेन में वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की समस्याओं / पीड़ा का बखान करते हुए कहा कि देश में ब्राह्मण समाज की अनदेखी हो रही है। अलग-अलग राजनीतिक दल चुनाव के समय, ब्राह्मणों को अपना वोट बैंक समझकर अनेकों वादे करते हैं और अपना उल्लू सीधा कर, सरकार बनने के बाद सब कुछ भूल जाते हैं। आरक्षण के कारण शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना, उच्च शिक्षा प्राप्त करना एवं सरकारी नौकरी पाना ब्राह्मण समाज के युवाओं के लिए बहुत ही कठिन कार्य हो गया है, यहाँ तक कि यह सब असम्भव सा हो चुका है। ब्राह्मण समाज का मेहनती एवं पढ़ा-लिखा युवा भी आज सरकरी नौकरी से बंचित है।

[box type=”shadow” ]आज के इस महासम्मेलन में आये सभी लोगों का एक ही कहना था कि अब बहुत हो चुका, अब वक्त आ गया है सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर सभी राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का एहसास कराने का और बताना होगा कि हम सिर्फ वोट बैंक नहीं तक सीमित नहीं हैं।
सभी का कहना था :
“हर ब्राह्मण की यही पुकार,
अब की बार, आर या पार।”

[/box]

‘अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा’ द्वारा आयोजित इस ‘विशाल ब्राह्मण हुंकार महासम्मेलन’ में महासभा के अध्यक्ष विशाल शर्मा, संरक्षक श्रीमती गीता कांडपाल, संयोजक राज कुमार शर्मा, बालकिशन शास्त्री, संगम शर्मा, ऋषि शर्मा, अधीर कौशिक, यश शर्मा, मनोज शर्मा, गौरव शर्मा, अमित शर्मा सहित सैकड़ों ब्राह्मण-जन उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!