Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगतताज़ा खबरें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जल्द बनने वाले है पिता, BCCI ने दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2020, गुरुवार। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर खुशियों की सौगात आने वाली है। जी हां, अगले साल जनवरी में विराट कोहली पिता बनने वाले हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इस समय प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके बाद अनुष्का ने भी ट्वीट किया है। इसके बाद विराट और अनुष्का शर्मा को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर अपनी और प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 तक बेबी आ रहा है।” विराट कोहली के बाद अनुष्का शर्मा ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दे दी है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने भी भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इस खुशखबरी के लिए विश किया है। बीसीसीआइ ने विराट कोहली के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है, “बधाई हो, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।”

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2020 के लिए संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई गए विराट कोहली ने 27 सितंबर की सुबह को ट्वीट किया है। अनुष्का इस समय मुंबई में हैं, जबकि विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के साथ यूएई में हैं। बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी पिता बने हैं। उनकी पत्नी नताशा ने बेटे को जन्म दिया है।

दिसंबर 2017 को इटली में रचाई थी शादी  

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। विरुष्का के नाम से फेमस विराट और अनुष्का ने इटली में शादी रचाई थी। इससे पहले से ही ये कपल रिलेशनशिप में था और अक्सर किसी ने किसी इवेंट में या फिर मैचों के दौरान दोनों को साथ देखा जाता था।

विराट कोहली ने कई बार मैदान के अंदर से स्टेडियम के स्टैंड्स में उनको चीयर करने वालीं अनुष्का शर्मा को बैट से फ्लाइंग किस भी दिया है। हालांकि, अनुष्का शर्मा की वजह से विराट कोहली को कई बार ट्रॉलिंग का शिकार भी होना पड़ा है, लेकिन अनुष्का शर्मा ने भी फैंस को लताड़ लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!