Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

विराट कोहली की बादशाहत पर खतरा

विराट कोहली की बादशाहत पर खतरा, स्टीव स्मिथ ने ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई छलांग

नई दिल्ली,  ICC Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी ने मंगलवार 6 अगस्त को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा मिडिल ऑर्डर बैट्समैन स्टीव स्मिथ ने छलांग लगाई है। 16 महीने तक टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने वाले स्टीव स्मिथ ने अपने वापसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर दिखा दिया है कि वे टेस्ट क्रिकेट के सबसे अच्छे बल्लबाजों में से एक हैं।

क्रिकेट से बैन होने से पहले स्टीव स्मिथ आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे। यहां तक कि क्रिकेट से बैन होने के कई महीने बाद तक स्टीव स्मिथ आइसीसी की टेस्ट रैंकिंग में बतौर बल्लेबाज नंबर वन बने रहे। बाद में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उन्हें पीछे धकेलकर अपनी बादशाहत कायम कर ली, जो अब खतरे में नज़र आ रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन बनाकर स्टीव स्मिथ आइसीसी की टेस्ट रैंकिंग में चौथे से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा तीसरे से चौथे पायदान पर खिसक गए हैं। स्टीव स्मिथ के एक बार फिर से टेस्ट रैंकिंग में 900 अंक से आगे निकल आए हैं।

इस मुकाबले से पहले स्टीव स्मिथ के रेटिंग प्वाइंट्स 857 थे जो अब 903 हो गए हैं। एक ही मैच में स्टीव स्मिथ ने 46 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए हैं। ऐसे में एक बार फिर लग रहा है कि वे टेस्ट क्रिकेट के बादशाह हो जाएंगे। विराट कोहली फिलहाल 922 अंकों के साथ आइसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर हैं। वहीं, 913 अंकों के साथ केन विलियमसन दूसरे स्थान पर हैं।

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के अंकों में सिर्फ 19 अंक का फासला है। अगर स्टीव स्मिथ 14 से 18 अगस्त के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में एक और बड़ी पारी खेलते हैं, तो वे विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं, क्योंकि टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी।

आइसीसी की मौजूदा टेस्ट रैंकिंग (बल्लेबाज)

विराट कोहली – 922 अंक

केन विलियमसन – 913 अंक

स्टीव स्मिथ – 903 अंक

चेतेश्वर पुजारा – 881 अंक

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!