Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
खेल-जगत

विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं मौजूद

नई दिल्ली, आकाश ज्ञान वाटिका 17 सितम्बर 2021 शुक्रवार- विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान अपनी धाक पूरी दुनिया में जमाई है और इंग्लैंड, न्यूजीलैंड व आस्ट्रेलिया जैसी टीमों को उनकी धरती पर टी20 सीरीज में हराने में सफलता हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद वो भारतीय टी20 टीम की कप्तानी नहीं करेंगे, लेकिन बतौर कप्तान उनकी शानदार कामयाबियों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। वो भारत की तरफ से बतौर टी20 कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन ओवरआल क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड आरोन फिंच के नाम पर दर्ज है।

विराट कोहली से आगे हैं आरोन फिंच

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आरोन फिंच हैं जिनके नाम पर अब तक कुल 1589 रन है। वहीं विराट कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं जिन्होंने 1502 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के टी20 कप्तान इयोन मोर्गन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने 1371 रन बनाए हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 1383 रन के साथ मौजूद हैं।

T20I में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाप 5 बल्लेबाज-

1589 रन- आरोन फिंच

1502 रन- विराट कोहली

1383 रन- केन विलियमसन

1371 रन- इयोन मोर्गन

1273 रन- फाफ डुप्लेसिस

T20I में बतौर कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली ने बतौर कप्तान भारत के लिए कुल 45 मैच खेले हैं और इसकी 43 पारियों में उन्होंने 1502 रन 48.45 की औसत से बनाए हैं। इन मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 143.18 का रहा है तो वहीं बेस्ट स्कोर नाबाद 94 रन रहा है। अब तक विराट कोहली ने नाम पर कुल 12 अर्धशतक दर्ज हैं और उन्होंने अब तक एक भी शतक नहीं लगाए हैं।

विराट का प्रदर्शन-

45 – मैच

43 – पारियां

1502 – रन

48.45 – औसत

143.18 – स्ट्राइक रेट

94* – बेस्ट स्कोर

12 – अर्धशतक

विराट कोहली का टी20 करियर

विराट कोहली ने भारत के लिए अब तक कुल 90 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 52.65 की औसत से 3159 रन बनाए हैं। वहीं उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 94 रन रहा है और उनका स्ट्राइक रेट 139.04 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 28  अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं विराट कोहली के पूरे टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने कुल 5 शतक इसमें लगाए हैं। उन्होंने इसमें 311 मैच खेले हैं और 9929 रन बनाने में सफलता हासिल की है। 311 मैचों में विराट कोहली ने कुल 72 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और उनका स्ट्राइक रेट 133.95 का रहा है। टी20 क्रिकेट करियर में विराट कोहली का बेस्ट स्कोर 113 रन रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!