Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
खेल-जगत

जडेजा के रन आउट होने पर विराट कोहली हुए गुस्सा

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 287 रन बनाए थे। जवाब में शिमरोन हेटमायर और शाई होप की शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 47.5 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई वनडे में जैसे रनआउट दिया गया उसको लेकर विवाद हो गया। 48वें ओवर में एक रन चुराने की कोशिश में रवींद्र जडेजा रोस्टन चेज की थ्रो पर रन आउट हो गए। फील्ड अंपायर ने जडेजा को नॉट आउट करार दिया था। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने रन आउट को लेकर ज्यादा अपील भी नहीं की थी लेकिन जाइंट स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद उन्होंने थर्ड अंपायर से रिव्यू की मांग की। 21 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे जडेजा को थर्ड अंपायर ने आउट दिया जिसपर विराट कोहली को भड़क गए।

कोहली ने मैच के बाद उतारा गुस्सा

मैच खत्म होने के बाद जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो कोहली ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कोहली ने कहा “खिलाड़ी ने अंपायर से रन आउट के बारे में पूछा और अंपायर ने इनपर ना कहा। इसको लेकर बात यहीं खत्म हो जानी चाहिए थी। बाहर बैठे लोग फील्डर को नहीं कह सकते और इसके बाद फील्डर अंपायर से ऐसे किसी फैसला का रिव्यू करने नहीं बोल सकते हैं। ऐसा क्रिकेट में होते मैंने कभी नहीं देखा। मुझे नहीं पता नियम कहां है। इस बारे में अंपायर और रेफरी को देखना चाहिए। मैदान के बाहर बैठे लोग फील्ड में खेल रहे लोगों को निर्देश नहीं दे सकते और यही कुछ यहां पर हुआ।”

इस मैच में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर नाकाम रहा जबकि मिडिल आर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। टीम इंडिया की तरफ से श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत ने शानदार अर्धशतक जमाया। अय्यर ने 70 जबकि पंत ने 71 रन की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!