Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
खेल-जगत

500 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2023, शनिवार, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने भारत की पहली पारी में 180 गेंदों पर टेस्ट करियर का 29वां शतक जड़ा। वहीं, तीनों फॉर्मेट मिलाकर यह उनका 76वां शतक रहा। विराट ने पहले 500 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में विराट के नाम 76 शतक हैं, जबकि सचिन के 75 शतक थे। रिकी पोंटिंग ने 68 और जैक कैलिस ने 60 शतक लगाए थे।

विराट के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनका 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। वह इस मुकाम को छूने वाले भारत के चौथे और ओवरऑल 10वें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (664), महेला जयवर्धने (652), कुमार संगकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), रिकी पोंटिंग (560), महेंद्र सिंह धोनी (538), शाहिद अफरीदी (524), जैक कैलिस (519) और राहुल द्रविड़ (509) ऐसा कर चुके हैं। हालांकि, विराट को छोड़कर इन सब में से किसी ने भी अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 50+ का स्कोर नहीं बनाया था। विराट ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। विराट से पहले 500वें मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था, जिन्होंने 48 रनों की पारी खेली थी।

विराट ने टेस्ट में 28वां शतक इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में लगाया था। वहीं, 29वें शतक के लिए उन्होंने सिर्फ चार महीने का वक्त लिया। 28वें टेस्ट और 27वें टेस्ट शतक के बीच विराट ने तीन साल का वक्त लिया था। 27वां टेस्ट शतक उन्होंने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इस तीन साल में विराट रन बनाने के लिए जूझते हुए दिखे थे। हालांकि, अब वह फॉर्म में लौट चुके हैं। इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर यह विराट का चौथा शतक है। टेस्ट में दो शतक के अलावा वह वनडे में श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में दो शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल 2023 में भी दो शतक लगाया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!