Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

विराट कोहली दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

विराट कोहली ने रचा इतिहास, ये मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

 नई दिल्ली,  India vs West Indies: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 रन बनाते ही वनडे इतिहास की एक नई कामयाबी की कहानी लिख दी। विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कमाल का रिकॉर्ड रहा है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ एक और कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद (Javed Miandad) को पीछे छोड़ दिया।

वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

वनडे क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक नया इतिहास रचा और वो वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट के इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने दूसरे वनडे मैच में कैरेबियाई टीम के खिलाफ 19 रन बनाते ही ये कामयाबी अपने नाम कर ली। विराट कोहली अब वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट से पहले ये रिकॉर्ड जावेद मियांदाद के नाम पर था।

जावेद मियांदाद ने अपने वनडे करियर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 पारियों में कुल 1930 रन बनाए थे। अब विराट कोहली उनसे आगे निकल गए हैं। विराट अब वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन अपने नाम कर लिया है। विराट नेे ये कमाल सिर्फ 34 पारियों में किया।

Most ODI runs vs West Indies:

-2024*VIRAT KOHLI

-1930 Javed Miandad

-1708 Mark Waugh

-1666 Jack Kallis

-1624 Rameez Raja

-1573 Sachin Tendulkar

वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट हैं बेमिसाल

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेमिसाल है। टीम इंडिया का ये बल्लेबाज इस टीम के खिलाफ अब तक 35 मैचों की 34 पारियों में कुल 2024 रन बना चुका है। विराट का औसत इस टीम के खिलाफ 74.96 का रहा है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के विरुद्ध कुल 8 शतक व 10 अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर इस टीम के खिलाफ नाबाद 157 रन रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 39 मैचों में 1573 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने वनडे में कैरेबियाई टीम के खिलाफ 27 मैचों में 1237 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इनके नाम पर दो शतक हैं और बेस्ट स्कोर 162 रन है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!