Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
उत्तराखण्ड

‘अंकिता भंडारी हत्याकांड का वीआईपी रहस्य बरकरार, भाजपा कर रही लीपापोती 

अंकिता भंडारी को मौत के दो साल बाद भी न्याय नहीं मिला – गणेश गोदियाल

कांग्रेस ने भाजपा राज में दुराचार के मामले गिनाए

देहरादून। ऋषिकेश के निकट वँन्तरा रिसॉर्ट कर्मी अंकिता भंडारी की हत्या को पूरे दो साल हो गए लेकिन बहुचर्चित वीआईपी का अभी तक सुराग नहीं लगा।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद जनता सड़कों पर उतरी और लम्बे समय तक धरना प्रदर्शन किया। लेकिन वीआईपी गिरफ्त में नहीं आ सका।

गौरतलब है कि अंकिता ने अपने मित्र पुष्प से वीआईपी का जिक्र कर रिसोर्ट की गतिविधियों की चर्चा की थी। इसके बाद 18 सितम्बर 2022 को अंकिता भण्डारी को पुलकित आर्य समेत दो अन्य ने चीला नहर में धक्का दे दिया। इस हत्याकांड के तीन आरोपी जेल में बन्द हैं। सीबीआई जांच की मांग को भी अमलीजामा नहीं पहनाया गया।

इधर, उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी की दूसरी पुण्यतिथि पर उसको श्रद्धा सुमन और भावपूर्ण स्मरण करने के साथ ही साथ न्याय न मिल पाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गोदियाल ने कहा कि एक तरफ उत्तराखंड की गूंगी बहरी सरकार है और दूसरी तरफ अंकिता भंडारी के माता-पिता और समूचा उत्तराखंड है जिसे आज दो साल बाद भी न्याय का इंतजार है।

गोदियाल ने कहा कि इन दो सालों में लगातार भाजपा की सरकार द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में लीपा पोती का प्रयास किया गया । दो बार रिसॉर्ट में आगजनी हो गई।साक्ष्य और सबूत मिटाने के लिए वनंतरा रिजॉर्ट में बुलडोजर चला दिया गया। उत्तराखंड की जनता सीबीआई जांच की मांग करती रही लेकिन मामला आज तक फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में तक नहीं है।

गोदियाल ने कहा कि शायद यही वजह है कि आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बाढ़ सी आ गई है क्योंकि अपराधियों को यह संदेश जा चुका है कि धामी सरकार में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की सिर्फ बात की जाती है पर असल में तो उनको संरक्षण दिया जाता है ।

गोदियाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। चोरी डकैती लूटमार इत्यादि तो आम बात थी परंतु अब दिनदहाड़े हत्याएं और महिला अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। महिला अपराध में भी दुखद पहलू यह है की नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है जिसमें सत्ता रूढ़ दल के लोग संलिप्त पाए जा रहे हैं।

रुद्रपुर में एक महिला नर्स के साथ गैंगरेप और हत्या , देहरादून के आईएसबीटी में 16 वर्षीय किशोरी के पांच लोगों के द्वारा बारी-बारी से दुष्कर्म , सल्ट से भाजपा मंडल अध्यक्ष भगत बोरा ,लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष भाजपा नेता मुकेश बोरा द्वारा नाबालिगों से दुष्कर्म इसके अलावा हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश, पिथौरागढ़ में एक छात्रा के साथ चौकीदार द्वारा छेड़छाड़ के मामले शर्मसार करने वाले हैं। गोदियाल ने कहा कि आज दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अंकिता भंडारी को न्याय न मिलना बताता है की हमारे प्रदेश की कानून व्यवस्था बिना रीढ़ के चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!