Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की माँग को लेकर जामा मस्जिद के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ तथाकथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नूपुर शर्मा के खिलाफ के दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की मांग बढ़ गई है। इसको लेकर एक समुदाय विशेष के लौग शुक्रवार दोपहर से दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नूपुर शर्मा को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।  वहीं, दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया। मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोग कौन हैं, इनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

विदित रहे कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। इसके मद्देनजर यूपी पुलिस ने सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है। खासकर मस्जिदों के बाहर तुलनात्मक रूप से अधिक पुलिस के जवान तैनात हैं। बताया जा रहा है कि पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने वालीं भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन जारी है। जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नूपुर शर्मा और बाकी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान जामा मस्जिद के बाहर भारी भीड़ जुट गई है, पुलिस भी मौके पर तैनात है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। हालात काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल भी जमा है।

ट्विटर और इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर देश-समाज को बांटने संबंधी भड़काऊ पोस्ट डालकर समुदायों के बीच द्वेष फैलाने का सिलसिला जारी है। इसे देख दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दो अलग-अलग प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। एक प्राथमिकी भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने पिछले दिनों एक निजी चैनल के डिबेट के दौरान पैगम्बर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दूसरी एफआइआर ट्विटर पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में दर्ज की गई है। इसमें एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, डासना देवी मंदिर के महंत स्वामी यति नरसिंहानंद, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी और अन्य को नामजद किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!