Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

बीमार महिला को ग्रामीणों ने डंडी-कंडी के सहारे 5 किलोमीटर पैदल चलकर पहुँचाया जिला अस्पताल गोपेश्वर

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2022, बुधवार, चमोली। चमोली जनपद में आए दिन हो रही वर्षा ग्रामीण क्षेत्रों में आफत बन कर टूट रही है। जिले में ग्रामीण मोटर मार्ग बंद होने के चलते आए दिन ग्रामीणों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

ऐसी स्थिति में बीते रोज मंगलवार को जिले के दशोली विकासखंड के दूरस्थ इराणी गांव की बीमार महिला बिमला देवी को ग्रामीणों ने डंडी-कंडी के सहारे पांच किलोमीटर पैदल चलकर जिला अस्पताल (Hospital) गोपेश्वर पहुंचाया।

ईराणी गांव के प्रधान मोहन नेगी के अलावा चंदन सिंह नेगी, दिनेश सिंह, सबर सिंह, अनिता देवी और हेमा नेगी ने कहा कि भारी वर्षा व सड़क निर्माण कार्य से गांव के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में बीमार महिला बिमला देवी को अतिरिक्त पांच किलोमीटर पैदल चलकर डंडी-कंडी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बिरही निजमुला मोटर मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पाणा, इराणी, झिंझी, भनाली, धार किमाला आदि गांवों का संपर्क कट चुका है, जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान ईराणी मोहन नेगी ने बताया कि झिझी के समीप झूला पुल टूट गया है, जिससे ग्रामीणों को गदेरे फांदकर आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्‍होंने कहा कि कई बार संबंधित विभाग को लिखित और मौखिक रूप से जानकारी दी गई, लेकिन स्थिति जस की तस है। पाणा इराणी सड़क निर्माण का काम वर्ष 2009 से किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!