Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम डाकपत्थर स्थित वार्ड नम्बर-10 शिवपुरी का कुछ क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित, दिनकर विहार हुआ कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 8 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम डाकपत्थर स्थित वार्ड नम्बर-10 शिवपुरी तहसील विकासनगर में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए उप जिलाधिकारी की संस्तुति पर उक्त क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन बनाया गया है। उक्त कन्टेंनमेंट जोन वार्ड न०-10 शिवपुरी तहसील विकासनगर का वह हिस्सा, जिसके पूरब दिशा में शिवपुरी खेड़ा मन्दिर वाली गली तक, पश्चिम दिशा में पटवारी मन्दिर के सामने वाली गली तक, उत्तर दिशा में अजंना सिलाई सेन्टर तक तथा दक्षिण दिशा में आवास प्रमोद मित्तल तक अवस्थित है को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
इसके अतिरिक्त तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत वार्ड न०-10 दिनकर विहार में कोराना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया था तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को उक्त क्षेत्रों में चिकित्सा सम्बन्धी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे। उक्त क्षेत्र में 14 दिन के एक्टिव सर्विलांस किया गया और इस दौरान किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर उक्त क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।
जनपद में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को डेंगू उन्मूलन एवं कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी द्वारा साफ-सफाई, कीटनाशक का छिड़काव, फाॅगिंग एवं सेनिटाइजेशन कराये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज शनिवार को जनपद के नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत डेंगू-मलेरिया उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत साफ-सफाई, कीटनाशक का छिड़काव एवं सेनिटाइजेशन के साथ ही डेंगू-मलेरिया एवं कोविड-19 के संक्रमण से बचने हेतु जनमानस को जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 520 चालान किये गये जिनमें मसूरी क्षेत्र में 41, ऋषिकेश में 187 एवं पुलिस द्वारा 292 व्यक्तियों के चालान किये गये। आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 337 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 232 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून 233 व्यक्ति पहुँचे, देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 257 तथा काठगोदाम हेतु 178 व्यक्ति गये। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोल,रूम में 29 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काॅल पास हेतु प्राप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 10 मोबाईल वैन के माध्यम से 107 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 69 ली० दुध विक्रय किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!