Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कृषि मंडी शुल्क कम करने और व्यापारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने पर विभिन्न उद्योग एवं व्यापार ने स्वागत किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कृषि मंडी शुल्क कम करने और व्यापारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने पर विभिन्न उद्योग एवं व्यापार ने स्वागत किया और खुशी जताई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग व व्यापार से जुड़े व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान का बेहतर रास्ता निकाला जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में गुरुवार को राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के नेतृत्व में आए प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, दून व्यापार मंडल, किराना मर्चेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में राइस मिलर्स एसोसिएशन, फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन, टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसिएशन आढ़त बाजार के प्रतिनिधि भी शामिल थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उद्योग व व्यापार सही ढंग से चलें, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और उनके हित में निर्णय ले रही है। सरकार ने करीब हर समस्या के समाधान का रास्ता निकाला है। इसके लिए कमेटी भी बनाई गई है। उद्योग व व्यापार अच्छे ढंग से चलने का लाभ सभी को होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य हित में करीब 600 फैसले लिए हैं। उन्हें धरातल पर उतारने के प्रयास हो रहे हैं। प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना पर 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। राज्य का समग्र विकास ध्येय है। राज्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार प्राथमिकता दे रही है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी तक डेढ़ साल तक प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि मंडी भी चलती रहे और व्यापारियों की समस्याओं का भी समाधान हो।

इस अवसर पर विपिन नागलिया, विनय गोयल, विश्वास डाबर, सुरेंद्र जैन, रमेश गोयल, रामगोपाल बंसल, सुनील मैसोन, राजेंद्र प्रसाद गोयल, विनोद गोयल, राम गोपाल समेत बड़ी संख्या में उद्यमी व व्यापारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!