Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

ऋतिक रोशन के साथ फिर धमाल मचायेंगी वाणी कपूर

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जून 2023, शुक्रवार, मुम्बई। ऋतिक रोशन और वाणी कपूर को आपने फिल्म वॉर में देखा होगा और पसंद भी किया होगा। अब एक बार फिर दोनों साथ आ रहे हैं और वे इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। खासकर वाणी की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने हाल ही में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वह ऋतिक के साथ फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। ऋतिक और वाणी यूके टूर के लिए साथ रहे हैं। वाणी का यह पहला टूर है और इसलिए वह सातवें आसमान पर हैं। सबसे ज्यादा उत्साह उन्हें ऋतिक संग परफॉर्म करने का है।

उन्होंने मीडिया से कहा, ऋतिक के साथ मंच साझा करना एक खास पल और सुखद अहसास है। वह बेहद प्रतिभाशाली और असाधारण कलाकार हैं और मैं इस अवसर को पाकर बहुत खुश हूँ। मैं उन कभी न भूलने वाले पलों को जीने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। वाणी ने आगे कहा, मैं सौभाग्य से कई सुपर-डुपरहिट गानों का हिस्सा रही हूँ। फिर चाहे वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ गुलाबी हो, रणवीर सिंह के साथ नशे सी चढ़ गई हो या फिर ऋतिक के साथ घुंघरू हो।

इन सभी गानों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़क़र बोली है। इन गानों की दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब घुंघरू के बाद वाणी फिर ऋतिक के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऋतिक और वाणी के इस टूर को स्टार्स ऑन फायर नाम दिया गया है, जिसमें दोनों अपने धमाकेदार डांस से मंच पर आग लगायेंगे। इसका आयोजन 1 सितंबर को लंदन के ओवीओ एरिना में और 2 सितंबर को लीड्स के फर्स्ट डायरेक्ट एरिना में होगा।

फिल्म वॉर के लिए ऋतिक और वाणी पहली बार साथ आए थे। यह ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी थे और दोनों सितारों का एक्शन देख हर कोई उनका फैन बन गया था। इसके साथ ही यह फिल्म भारत ही नहीं, विदेशो में भी खूब पसंद की गई थी। वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। 170 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये कमाए थे।

वाणी जल्दी ही यशराज फिल्म्स की सीरीज मंडाला ब्रदर्स में नजर आएंगी। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन गोपी पुथरन ने किया है। इसके अलावा वह फिल्म सर्वगुण संपन्न में नजर आएंगी। इसके उनके साथ अभिनेता इश्वाक सिंह हैं। इसमें 90 के दशक में सेट की गई एक अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। यह एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। दूसरी तरफ ऋतिक को दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ फिल्म फाइटर में देखा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!