Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में 87 फीसद को लग चुकी है वैक्‍सीन की प्रथम खुराक

  • उत्तराखंड में टीकाकरण की रफ्तार अब तय समय में लक्ष्य प्राप्त होने की उम्मीद

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर, 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में टीकाकरण की रफ्तार अब तय समय में लक्ष्य प्राप्त होने की उम्मीद जगा रही है। राज्य सरकार ने दिसंबर अंत तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।

5 सितंबर तक की बात करें तो प्रदेश में 87.3 फीसद व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम खुराक लग चुकी है। हालांकि, द्वितीय खुराक लगवाने वालों की संख्या तुलनात्मक रूप से काफी कम है।

अब तक सिर्फ 28 फीसद व्यक्तियों को ही द्वितीय खुराक लग पाई है। इसकी एक वजह यह भी है कि कोविशील्ड लगवाने वालों को द्वितीय खुराक के लिए 84 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदेश में अब तक जो टीकाकरण हुआ है, उसमें 93 फीसद खुराक कोविशील्ड की लगाई गई हैं।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में सौ फीसद व्यक्तियों को प्रथम खुराक लग चुकी है। वहीं देहरादून, चमोली, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी में यह आंकड़ा 90 फीसद से ऊपर है।

टीकाकरण की रफ्तार सबसे धीमी ऊधमसिंह नगर में है। यहां 79.8 फीसद व्यक्तियों को ही प्रथम खुराक लग पाई है।

jagran

उन्होंने बताया कि राज्य में वैक्सीन की अब पर्याप्त उपलब्धता है। 12 लाख से अधिक खुराक अभी उपलब्ध हैं। जिन व्यक्तियों को प्रथम खुराक लगी है, उनमें अधिकांश नवंबर तक अपनी 84 दिन की अवधि पूरी कर लेंगे। ऐसे में दिसंबर अंत तक हर हाल में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।

जिलावार वैक्सीन की उपलब्धता

  • जिला, खुराक
  • अल्मोड़ा, 52280
  • बागेश्वर, 14300
  • चमोली, 24910
  • चंपावत, 13390
  • देहरादून, 359180
  • हरिद्वार, 388760
  • नैनीताल, 57450
  • पौड़ी, 54450
  • पिथौरागढ़, 49410
  • रुद्रप्रयाग, 12060
  • टिहरी, 59220
  • ऊधमसिंह नगर, 137250
  • उत्तरकाशी, 14770

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!