Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोविड टीकाकरण : दिसंबर 2021 तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण करने हेतु “वैक्सीनेशन मेला” का शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अक्टूबर 2021, सोमवार, देहरादून। जनपद देहरादून में कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज का कार्य दिसंबर 2021 तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा अंबेडकर पार्क घंटाघर से आयोजित कोविड वैक्सीनेशन मेला का शुभारंभ आज स्थानीय विधायक खजान दास, मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, जिला अधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी की उपस्थिति में रिबन काटकर किया गया।

इस अवसर पर माननीय स्थानीय विधायक खजान दास ने माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा जिला प्रशासन, स्मार्ट सिटी लि० एवं स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण कार्य को पूर्ण करने हेतु टीकाकरण मेलेे को आकर्षक बनाने की अभिनव पहल पर शुभकामनायें दी तथा जनमानस से टीकाकरण मेला में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा ने कहा कि जनपद में कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज शत-प्रतिशत लोगों को लग गयी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टीकाकरण की प्रथम डोज लगनी बाकी है वह किसी भी वैक्सीनेशन सेन्टर, जम्बों साइट के साथ ही पल्टन बाजार में एवं पेसिफिक माॅल स्थापित वाॅकिंग वैक्सीनेशन सेन्टर पर टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि जिन लोगों को टीकाकरण की दूसरी डोज लगनी है वह टीकाकरण की दूसरी डोज लगवायें जिससे जनपद को माह दिसंबर 2021 तक पूर्ण टीकाकरण से आच्छादित किया जा सके।

इस अवसर पर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ० आर राजेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी लि० द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वैक्सीनेशन मेला आयोजित किया जा रहा है तथा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत वैक्सीनेशन मेला को आकर्षक बनाने के लिए साप्ताहिक लक्की ड्राॅ एवं मेगा लक्की ड्राॅ की व्यवस्था बनायी गयी है, जिससे टीकाकरण की दूसरी डोज लेने वालों को लक्की ड्रॅा के माध्यम से आकर्षक उपहार जीतने का भी मौका है। उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग अभी 7 लाख 11 हजार लोगों को दूसरी डोज लगनी बाकी है। उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीनेशन लगवाने का अनुरोध किया। उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वयं भी सुरक्षित रहना है तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखना है इसी सोच के साथ टीकाकरण करवायें तथा जिनको दूसरी डोज लगनी है उनको टीकाकरण के साथ उपहार जीतने का भी सुनहरा अवसर है इसे हाथ से जाने न दें। प्रशासन के “त्यौहार का तभी मजा है, जब दूसरा डोज लगा है” उद्द्योष में सभी का सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी ने कहा कि त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत बाजारों में भीड़-भाड़ बढ़ने की संभावना जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रहती है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का अनुरोध किया ताकि बाजारों में जाम की स्थिति न बने उन्होंने कहा कि बाजारों में नो पाॅंकिंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधीनस्थ अधिकारियों को दिए है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार (आईएएस), अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज कुमार उपरेती सहित स्वास्थ्य विभाग एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!