Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए गुरूवार से प्रारम्भ हुआ टीकाकरण, जानिए आवश्यक बातें

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच टीकाकरण अभियान भी अब तेज होने जा रहा है। आज यानी गुरुवार से 45 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को टीका लगेगा। इसके लिए शासन-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी की हुई है। टीका लगवाने वाले व्यक्ति को आरोग्य सेतु एप या कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस आएगा। टीकाकरण के लिए एक मोबाइल नंबर से चार सदस्यों का पंजीकरण कराया जा सकता है। सरकारी अस्पतालों में टीका निश्शुल्क लगेगा, जबकि निजी अस्पतालों टीका के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।

पिछले दिनों की तरह बुधवार को भी प्रदेश में 418 केंद्रों पर 18 हजार 281 व्यक्तियों को टीका लगा है। इनमें सबसे अधिक 1426 लोग साठ साल से अधिक उम्र के रहे। 45 से 59 साल उम्र के भी 1829 व्यक्तियों को टीका लगा है। इसके अलावा 615 स्वास्थ्य कर्मियों व 1811 फ्रंटलाइन वर्कर्स का भी टीकाकरण हुआ। इस तरह राज्य में अब तक एक लाख, 23 हजार, 619 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। साठ साल से अधिक उम्र के भी तीन लाख, 38 हजार, 661 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

टीका लगवाने वाले व्यक्ति टीका लगाने के लिए अपनी इच्छानुसार सरकारी या निजी अस्पताल का चयन कर सकता है। टीकाकरण के दौरान टीका लगवाने वाले व्यक्ति के पास मोबाइल व पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि) होना जरूरी है। टीका लगने के बाद व्यक्ति को करीब आधे घंटे तक सेंटर पर बनाए गए निगरानी कक्ष में ही रहना होगा। चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक जिन व्यक्तियों को कोई पुरानी बीमारी है और नियमित रूप से दवा चल रही है, वह अपने संबंधित दस्तावेज भी साथ लाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!