Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : 17 सितंबर को चलेगा महा टीकाकरण अभियान, जानिए कितना है लक्ष्‍य

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून।: राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। दिसंबर अंत तक 18 साल से अधिक उम्र के शत-प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इसे पूरा करने के लिए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में कल यानी शुक्रवार को प्रदेश में टीकाकरण का महाभियान चलाया जाएगा। इसमें दो लाख व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इधर, बुधवार को राज्य में 969 केंद्रों पर 62 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ। राज्य में अब तक 70 लाख 92 हजार 429 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है, जबकि 24 लाख 72 हजार 389 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 41 लाख 83 हजार व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली और छह लाख 56 हजार 812 को दोनों खुराक लग चुकी है।

दून में 33 हजार व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य

जनपद देहरादून में भी कल कोरोनारोधी टीकाकरण का महाभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत जिले में आठ हजार व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 25 हजार को दूसरी खुराक (कुल 33 हजार खुराक) लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। टीकाकरण के लिए 200 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। केंद्र पर आन स्पाट पंजीकरण की व्यवस्था भी रहेगी। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टीका निश्शुल्क लगाया जाएगा। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज उप्रेती ने अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अब तक वैक्सीन की पहली खुराक नहीं लगवाई है, वह जल्द से जल्द टीका लगवाएं। जिन्हेंं वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है, वह नियत समय पर दूसरी खुराक जरूर लगवाएं।

जिससे शत-प्रतिशत व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दिनेश चौहान ने बताया कि जनपद में वैक्सीन की पहली खुराक के लिए कुल लक्ष्य 14 लाख 27 हजार 997 है। इसके सापेक्ष 13 लाख 91 हजार 418 व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिले में 21 मोबाइल टीमें भी संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा दिव्यांगों के टीकाकरण के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!