Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन विभाग के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती

  • उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 21वीं बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी), गढ़ी कैंट स्थित आईएचएम के सभागार में हुई 21वीं बोर्ड बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई। बीते साल देश-दुनिया में फैले कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश में लगाए लॉकडाउन में हुए नुकसान को देखते हुए माह मार्च 2020 से 30 जून 2021 तक पी.पी.पी. मोड पर राज्य में संचालित की जा रही विभिन्न परिसम्पतियों के संचालकों के द्वारा निर्धारित किये गये शुल्क को माफ करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही यूटीडीबी) में 51 रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने 21वीं बोर्ड बैठक के बाद कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या को दोगुना करने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग प्रतिबद्ध है। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग इंटरनेशनल ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) जैसे प्रमुख ट्रेवल इवेंट्स में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। जबकि धार्मिक पर्यटन के साथ शीतकालीन पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन की ओर से जिला प्रशासन के साथ मिलकर नैनीताल, भीमताल, पंगोट, मसूरी समेत कई स्थानों पर विंटर कार्निवाल आयोजित किए जाने हैं। इसके अलावा राज्य में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु पूर्व में विज्ञापित राफ्टिंग एवं पैरामोटर नियमावली के अतिरिक्त उत्तराखंड जल क्रीडा पॉलिसी, ट्रेकिंग रूल्स, पैरामोटर रूल्स तैयार किये जा रहे हैं। उत्तराखंड राज्य में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने एवं स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने की दृष्टिगत उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन कैरवान या मोटर हाउस की पहचान दिये जाने हेतु कैरवानिंग नीति तैयार की गयी है। जिसके अन्तर्गत राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए कैरवानिंग वाहन पार्किंग हेतु राज्य में विभिन्न स्थानों पर सुविधाएं विकसित की जायेंगी।

सचिन पर्यटन दिलीप जावलकर, सचिव पर्यटन ने 21वीं बोर्ड बैठक के बाद कहा कि पर्यटन मंत्री की ओर से दिए गए निर्देशों पर गहनता से पालन किया जाएगा। बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों से उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सचिव पर्यटन ने बताया कि इस मौके पर 20वीं बोर्ड बैठक में लिए गए फैसलों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत, नरेन्द्र भण्डारी एमडी केएमवीएन, नेहा वर्मा अपर सचिव वन एवं पर्यावरण, अतर सिंह अपर सचिव पीडब्लूडी, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विनी पुंडीर, प्रकाश जोशी उप सचिव ऊर्जा, दीप्ति मिश्रा, उपसचिव वित (प्रतिनियुक्ति), निदेशक वित्त जगत सिंह चौहान, निदेशक अवस्थापना ले० कर्नल दीपक खंडूरी, अपर निदेशक श्रीमती पूनम चंद, अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, उपनिदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, वरिष्ठ शोध अधिकारी सुरेंद्र सिंह सामन्त, बसंत सिंह बिष्ट (ऑनलाईन) गैर सरकारी सदस्य, श्रीमती उत्तरा बंसल गैर सरकारी सदस्य, मेजर योगेन्द्र यादव सदस्य, मीरा रतूड़ी गैर सरकारी सदस्य, श्री शरद श्रीवास्तव अधीक्षण अभियंता, विपिन चौधरी समीक्षा अधिकारीे स्किल समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

पर्यटन मंत्री ने की साहसिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामनगर में दिसंबर माह में होने वाले साहसिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों की पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस आयोजन में साहसिक पर्यटन से जुड़े स्थानीय हितधारकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। पर्यटन समिट के आयोजन से भीमताल, ऋषिकेश, रामनगर, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत अन्य साहसिक पर्यटन गंतव्यों के हित धारकों और टूर ऑपरेटर्स को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अवस्थापना विकास पर जोर देते हुए स्थानीय युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटनेयरिग, ट्रैकिंग समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़ी संस्थाओं से समिट में शिरकत करने का आह्वान किया।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया सलाहकार,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, जलागम, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!