Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

उत्तराखंड आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के आंदोलन को उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने दिया समर्थन

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 24 जनवरी, 2020 (शुक्रवार)। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने आज परेड ग्राउंड धरना स्थल पर जाकर उत्तराखंड आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन, जिनका राज्यव्यापी आंदोलन लगभग 2 माह से चल रहा है एवं वे आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, को अपना समर्थन प्रदान किया। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री निशीथ सकलानी ने कहा कि उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी सेवा निष्ठा पूर्वक की जा रही है जो कि राज्य के एवं देश के नौनिहालों के बचपन की सीढ़ी को मजबूत करने के लिए, उनके स्वास्थ्य से लेकर उनकी शिक्षा के प्रथम पायदान को अपनी सेवा द्वारा मजबूत कर रहे हैं। लेकिन बड़े ही खेद के साथ हमें यह कहना पड़ रहा है कि राज्य सरकार ने उनकी अभी तक कोई सुध नहीं ली है। राज्य सरकार को अति शीघ्र उनकी जायज मांगों को मान लेना चाहिए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्री संगठन के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा की हमारा संगठन उनकी मांगों को उचित माध्यम से राज्य के माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचायेगा, और आश्वासन दिया कि हमारे राज्य के ओजस्वी मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर अतिशीघ्र सद्भावना पूर्ण निर्णय लेते हुए उनके इस आंदोलन को समाप्त करवाएंगे।

[box type=”shadow” ]“मुख्यमंत्री आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों पर अतिशीघ्र सद्भावना पूर्ण निर्णय लें ।”……… निशीथ सकलानी, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड पत्रकार महासंघ [/box]

[box type=”shadow” ] 

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी दून मेडिकल कॉलेज को भी मिलने गई एवं उनसे आंदोलनरत कार्यकत्रियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच की मांग की एवं उनके द्वारा अनशन पर बैठी कार्यकत्रियों के लिए अभी तक क्या-क्या परीक्षण किए गए का पता किया गया। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई कि वह उनकी नियमित जांच कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करें, ताकि उनके स्वास्थ्य में किसी तरह की गिरावट ना आए।[/box]
इस अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष सुशील चमोली ने कहा कि आज आंगनवाड़ी केंद्रों में हमारे शिशुओं की स्वास्थ्य जांच से लेकर उनके पुष्टाहार एवं उनकी प्राथमिक शिक्षा पर सराहनीय कार्य किया जा रहा है एवं इस कार्य को करने वाले आंगनवाडी कार्यकत्रियां बधाई की पात्र हैं। जिनके कारण आज उत्तराखंड के दूरस्थ गांव में भी पलायन पर कुछ रोक लगी हुई है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!