Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्‍तरकाशी: बर्फ में फंसे आइटीआइ के सात छात्र, एक की मौत

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) बड़कोट में पढ़ने वाले सात छात्र बीते रोज घर लौटते समय राड़ी टॉप के निकट पैदल रास्ते से भटक कर घने जंगल में फंस गए। इनमें से एक छात्र की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। वहीं, अन्‍य छात्रों को एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू किया।

बता दें कि बीते रोज उत्‍तरकाशी के बड़कोट आइटीआइ से सात छात्र अपने घर के लिए निकले, लेकिन धरासू-बड़कोट हाईवे राड़ी टॉप के पास बंद होने के कारण ये छात्र बड़कोट से पैदल ही निकल पड़े। रास्ते में बर्फ अधिक होने के कारण इन छात्रों को चलने में खासी परेशानी हुई।

शाम करीब चार बजे जब डुंडा ब्लॉक के धौंतरी निवासी अनुज सेमवाल की तबीयत खराब हुई तो छात्रों ने अपने परिचितों को फोन कर मदद मांगी। उस दौरान ये छात्र रास्ता भटकते हुए राड़ी टॉप के जंगल फंसे थे। मदद का इंतजार करते करते अंधेरा हुआ तो इन छात्रों की चिंता और अधिक बढ़ी। इन्हीं छात्रों में शामिल कवाटा गांव निवासी प्रह्लाद राणा ने मोबाइल से फोन कर बताया कि वे काफी डरे हुए हैं और उन्हें मदद की जरूरत है। बर्फ होने के कारण रास्ते का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि छात्रों के रेस्क्यू के लिए बड़कोट से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राड़ी टॉप रावना हुई। अंधेरा होने और रास्ते में अधिक बर्फ होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ये सभी छात्रों को रेस्‍क्‍यू कर सीएससी बड़कोट लाए, जहां छात्र अनूप सेमवाल की मौत हो गई।

मृतक का छात्र 

  • अनूप सेमवाल पुत्र मायाराम निवासी धौतरी हाल निवासी ज्ञानसू उत्‍तरकाशी

अन्य छात्र

  • सूरज पंवार पुत्र धौंकर सिंह पंवार, इंद्रा टिपरी टिहरी गढ़वाल
  • शुभम बिष्ट पुत्र अरविंद सिंह बिष्ट ग्राम नाकुरी उत्‍तरकाशी
  • दीपक बिष्ट पुत्र मुरारी लाल ग्राम जामिनी चिन्यालीसौड़, उत्‍तरकाशी
  • प्रह्लाद राणा पुत्र अतोल ग्राम कवाटा तहसील चिन्यालीसौ उत्तरकाशी,
  • रंजन पुत्र मनोज कंडीसौड टिहरी गढ़वाल
  • विशाल भाटिया पुत्र भेज राम सरोट टिहरी गढ़वाल

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!