Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

गौरवमयी 6 साल पूर्ण होने पर उत्तरजन टुडे ने राज्य के 12 वरिष्ठ समाजसेवियों को किया सम्मानित

उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब का भी हुआ विधिवत गठन

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मई 2022, सोमवार, देहरादून। देहरादून स्थित बीएस नेगी महिला पालीटेक्निक सभागार में कल शाम उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब का विधिवत गठन हो गया। इस क्लब के गठन की घोषणा पूर्व आईएएस एसएस पांगती ने की। उन्होंने कहा कि यह क्लब उत्तरजन टुडे को मजबूती देगा और पहाड़ के सरोकारों का सजग प्रहरी साबित होगा। इस मौके पर 12 वरिष्ठ नागरिकों को हमारे प्रेरणास्रोत सम्मान भी दिया गया। संपादक पीसी थपलियाल ने उत्तरजन टुडे के 6 साल के इतिहास और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

समारोह में पूर्व आईएएस आलोक रावत, पूर्व सूचना आयुक्त जेपी ममगाईं, बलूनी ग्रुप आफ एजूकेशन के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी, आईटीएम के चेयरमैन निशांत थपलियाल, सीआईएमएस के चेयरमैन ललित जोशी, दून डिफेंस एकादमी के चेयरमैन संदीप गुप्ता, जीआरडी सैनिक स्कूल के डायरेक्टर ब्रिगेडियर बिनोद पसबोला, कर्नल देव डिमरी, कर्नल राकेश कुकरेती, उद्योगपति सुनील उनियाल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सुरेश डंडरियाल और प्रिंसिपल नीरिजा डंडरियाल, पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर एस पी नौटियाल, नाबार्ड के पूर्व जीएम डा. बीपी नौटियाल, ओएनजीसी पालीटेक्निक के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास, आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया और यूकेडी प्रवक्ता मीनाक्षी घिल्डियाल, कर्नल रॉक्स स्कूल की प्रिंसिपल इरा कुकरेती युवा समाजसेवी इंदु नवानी समेत अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।

समारोह की अध्यक्षता बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के पूर्व सूबेदार जनार्दन बलूनी ने की। समारोह में राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, राज्य आंदोलनकारी बब्बर गुरंग, समाजसेवी 94 वर्षीय गुणानंद पेटवाल, अर्जुन अवार्डी बाक्सर पदम बहादुर मल्ल, प्रख्यात आर्थो सर्जन डाॅ. जयंत नवानी, शिक्षाविद कमला पंत, कर्नल राकेश कुकरेती, साहित्यकार सावित्री काला, समाजसेवी रमेश चंद्र जोशी, समाजसेवी विजय जुयाल, समाजसेवी हरिशंकर जोशी, निशक्तजन स्कूल संचालिका भारती पांडे को सम्मानित किया गया।

समारोह में बीएसनेगी पालीटेक्निक की छात्रात्रों ने स्वागत गीत गाया। समारोह में जनकवि अतुल शर्मा और राज्य आंदोलनकारी जयदीप सकलानी ने अपने गीत सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। वरिष्ठ पत्रकार मनोज इस्टवाल ने अपने अनुभव शेयर किये। इस मौके पर विचार एक नई सोच के संपादक राकेश बिज्लिवाण, पत्रकार अवधेश नौटियाल, पत्रकार आशीष नेगी, अमित अमोली, कुलदीप बगवाड़ी, सुशील सिंह राणा, स्कूली शिक्षा में क्रांति के जनक गणेश उनियाल समेत प्रमुख लोग मौजूद रहे। गुणानंद जखमोला ने समारोह में आए और सभी शुभचिन्तकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!