Breaking News :
>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की पहाड़ियो ने ओढ़ी बर्फ की चादर, 11 साल बाद टूटा ये रिकॉर्ड

देहरादून । उत्तराखंड में फरवरी के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी व न्यूनतम तापमान ने पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश के 12 प्रमुख शहरों में से नौ शहरों का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान निचले स्तर पर पहुंचने से मौसम विज्ञान केंद्र ने ‘कोल्ड-डे कंडीशन’ घोषित कर दिया। जो शहर तीव्र सर्द दिन (कोल्ड डे कंडीशन) से प्रभावित रहे वहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

कोल्ड डे कंडीशन से प्रभावित पांच शहर कुमाऊं मंडल, जबकि चार गढ़वाल मंडल से हैं। बारिश एवं बर्फबारी के सितम ने प्रदेश को इस कदर अपनी जद में ले रखा है कि प्रदेश के तीन जिलों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा। तीन शहरों का न्यूनतम तापमान दो डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

विशेष बात यह है कि प्रदेश के पांच जिलों का अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। देहरादून में पिछले 24 घंटे में 11.2, टिहरी में 16 एवं मुक्तेश्वर में 14.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इतना ही नहीं केदारनाथ एवं बदरीनाथ में इस सीजन का नौवां हिमपात हुआ, जबकि मसूरी एवं धनोल्टी ने पांचवीं बार बर्फ की चादर ओढ़ी।

प्रदेश में केवल देहरादून, हरिद्वार एवं पंतनगर का अधिकतम तापमान 15 डिग्र्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले वर्ष 2008 मे फरवरी के दूसरे सप्ताह में तापमान इतना नीचे तक गिरा था।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि अब मौसम साफ रहने की संभावना है। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

बर्फबारी का लुत्फ उठाने सैलानी पहुंचे मसूरी

पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार रात से ही हिमपात शुरू हुआ और यह दौर बुधवार की रात तक जारी रहा। इससे पूरी पर्यटन नगरी कड़ाके की शीत की चपेट में है।

मंगलवार दोपहर में मसूरी में बर्फ की फुहारें पड़नी शुरू हो गई थीं और देर शाम को बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी। पूरी रातभर बारिश होती रही। बुधवार तड़के लगभग 3.30 बजे हिमपात शुरू हुआ और देखते ही देखते ही पूरी मसूरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई। सुबह मसूरी वासी जब उठे तो पूरी मसूरी सफेद नजर आई।

सुबह होने तक माल रोड पर दो से तीन इंच हिमपात हो चुका था। लालटिब्बा, कंपनी गार्डन, जॉर्ज एवरेस्ट, विंसेंट हिल, गनहिल में तीन इंच व लाल टिब्बा में चार से पांच इंच हिमपात हुआ। बुरांशखंडा, धनोल्टी व सुरकंडा में छह से 10 इंच हिमपात होने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनोल्टी में देर शाम को भा हिमपात हुआ। निकटवर्ती नागटिब्बा, पत्थरखोला में भी भारी हिमपात हुआ है। पूरी यमुना व अगलाड़ घाटियों में पूरी रात जोरदार बारिश होती रही, जिससे पूरा इलाका भयंकर शीत की चपेट में है और बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ताजा हिमपात की खबर पाकर पर्यटकों का मसूरी पहुंचना शुरू हो गया है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर—————-अधि————–न्यूनतम

मुक्तेश्वर———–01.6—————(-01.7)

मसूरी—————02.4—————(-0.4)

नई टिहरी———–2.5—————-(.04)

जोशीमठ————-3.0—————(-0.3)

चंपावत————–4.4—————-(0.9)

पिथौरागढ़———–5.5—————02.3

नैनीताल————–6.1————–02.0

अल्मोड़ा—————7.1————–04.6

उत्तरकाशी————10.4————04.8

देहरादून—————15.4————09.4

हरिद्वार—————17.9————07.8

पंतनगर—————17.9————12.0

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!