Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न

  • संजीव पन्त बने प्रदेश संयोजक ।
  • लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय ।

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। रविवार, २० अक्टूबर। उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज दून जायका रेस्टोरेंट, भानियावाला, देहरादून में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने की। बैठक में कई अहम मुद्दों पर पदाधिकारियों द्वारा गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में कई प्रस्ताव भी रखे गए, जिनमें से प्रांतीय संयोजक व संरक्षक पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रमुख था। सभी प्रस्तावों पर कार्यकारिणी ने अपनी सहमति व्यक्त की।
सर्वप्रथम कुमाऊँ मंडल संयोजक, अनिल शाह ने बरिष्ठ पत्रकार संजीव पंत को एसोसिएशन का प्रान्तीय संयोजक बनाये जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर कार्यकारिणी ने सहमति व्यक्त कर, अपनी मुहर लगा दी।
संरक्षकों के प्रस्ताव पर कार्यकारणी ने निर्णय लिया कि संरक्षकों के पद सृजित किये जायेंगे लेकिन संरक्षकों के चयन के पश्चात पुनः प्रस्ताव को सदन में रखा जायेगा।
कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के आयोजन के विषय पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया तथा यह भी निर्णय लिया गया कि शपथ ग्रहण से पूर्व एसोसिएशन की एक स्मारिका को प्रकाशित कर, शपथ ग्रहण के अवसर पर विधिवत विमोचन किया जायेगा।
एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश बिजल्वाण ने प्रस्ताव रखा की कार्यकारिणी की बैठक अलग-अलग जनपदों में भी रखी जाये। जिस पर सभी ने सहमति दर्ज की। प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश बिजल्वाण द्वारा १३ अक्टूबर २०१९ को उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहा की गई।
प्रान्तीय संयोजक संजीव पंत ने संगठन की सदस्य बढ़ाने की बात भी रखी जिस पर प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने प्रदेश संगठन मंत्री दीपक धीमान एवं सह संगठन मंत्री को इस विषय पर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अगले माह अंतिम सप्ताह में कार्यकारिणी कि बैठक पिथौरागढ़ में रखने का भी प्रस्ताव रखा।
बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।
इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान पत्रकारिता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सिव प्रसाद सेमवाल, प्रदेश महासचिव अलोक शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज इष्टवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश बिजल्वाण, प्रदेश संयोजक संजीव पंत, प्रदेश संगठन मंत्री दीपक धीमान, प्रदेश सह सचिव घनश्याम चन्द्र जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश सैनी, कुमाऊँ मंडल संजोयक अनिल शाह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष नेगी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!