Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
स्वास्थ

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी, देहरादून में आठवीं मौत

देहरादून। स्वाइन फ्लू का वायरस एक के बाद एक लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। देहरादून व आसपास के इलाकों में यह वायरस न सिर्फ तेजी से पैर पसार रहा है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग जहां ‘डेथ ऑडिट’ के फेर में उलझा है और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वाइन फ्लू के कारण सिनर्जी अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिसके बाद अब स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है।

इनमें एक मरीज यूपी का रहने वाला था। वहीं, छह मरीजों का अब भी शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता के मुताबिक शुक्रवार को मेहूंवाला निवासी 65 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थीं और 13 दिन से यहा उनका उपचार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि अभी तीन मरीज सिनर्जी, एक श्री महंत इंदिरेश अस्पताल एवं दो मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। एक मरीज अपने घर चला गया है। बताया कि सभी अस्पतालों से प्राप्त सैंपलों की जाच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। अस्पतालों को इसकी जानकारी देकर अलर्ट रहने को कहा गया है।

डेथ ऑडिट पर उलझा विभाग 

पिछले एक पखवाड़े में स्वाइन फ्लू के कारण आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हद देखिए, स्वास्थ्य महकमा अपनी खाल बचाने में जुटा है। अब डेथ ऑडिट के नाम पर ध्यान बंटाने की कोशिश की जा रही है। कोई दो राय नहीं कि अधिकारी इन मौत का कारण कुछ और बता दें।

स्वाइन फ्लू के कारण सबसे ज्यादा छह मौत, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में हुई हैं। एक के बाद एक मौत से सकते में आए अधिकारियों ने डेथ ऑडिट का शिगूफा छोड़ दिया। कहा गया कि इनमें कई मरीज अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे।

चिकित्सकों का ही कहना है कि मधुमेह, किडनी, हृदय और फेफड़ों के रोग से पीड़ित मरीजों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं, बच्चों, बुजुर्गो और गर्भवती महिलाओं में प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण भी स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। डेथ ऑडिट के नाम विभाग कोई ऐसी खामी ढूंढ रहा है, जिससे मौत का यह ग्राफ खिसक कर नीचे आ जाए।

कहा जा रहा है कि इस बात की भी जांच की जाएगी कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में स्थापित मशीन का एग्रीग्रेडेशन भी हुआ है, या नहीं। इन बातों से साफ है कि मौत के आंकड़ों को लेकर भीतरखाने खेल चल रहा है।

स्वाइन फ्लू को लेकर अब सीबीएसई का भी एलर्ट

स्वाइन फ्लू को लेकर सीबीएसई बोर्ड भी अब हरकत में आ गया है। क्षेत्रीय कार्यालय ने इस विषय पर स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है। छात्र व अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश भी स्कूलों को दिए हैं।

सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह द्वारा जारी जारी पत्र में कहा गया है कि स्वाइन फ्लू के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में एहतियात बरतनी जरूरी है। बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को हिदायत दी गई है कि वह एहतियात के साथ ही जागरूकता को लेकर भी कदम उठाएं।

प्रार्थना सभा, पीटीएम व अन्य कार्यक्रम में इस विषय की जानकारी देने को कहा गया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अभिभावकों को एसएमएस के माध्यम से स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक किया जाए। आम तौर पर इस वायरस के वाहक सूअर होते हैं। ऐसे में इस ओर भी सर्तकता बरतनी जरूरी है। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। इसे लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!