Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में बीस सूत्री कार्यक्रम प्रगति पुस्तिका वर्ष 2018-19 का विमोचन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। दिनांक 09 नवम्बर 2019 को राज्य स्थापना दिवस के शुभअवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि, मा0 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में बीस सूत्री कार्यक्रम प्रगति पुस्तिका वर्ष 2018-19 का विमोचन मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, मा0 विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल एवं सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अजय भट्ट के साथ-साथ प्रदेश के मंत्रीगण, विधायकगण व बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल भी मौजूद रहे।
प्रकाशित प्रगति पुस्तिका में चयनित 25 योजनाओं की जनपदवार/कार्यक्रमवार रैंकिंग की गयी है। रैंकिंग के अनुसार जनपद हरिद्वार ने प्रथम पिथौरागढ़ ने द्वितीय तथा बागेश्वर एवं उधमसिंह नगर द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। रैंकिंग में आच्छादित कुल 25 मदों में से वर्ष 2018-19 में 18 मदों ‘ए’ श्रेणी, 4 मदों में ‘बी’, 2 मदों में ‘सी’ तथा 1 मद में ‘डी’ श्रेणी प्राप्त की है। योजनाओं का लाभ आम जन-मानस तक पहुँचाये जाने के उद्देश्य से बीस सूत्री कार्यक्रम पूर्ण रूप से प्रयासरत एवं कृत संकल्प है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देशन में बीस सूत्री कार्यक्रम की योजनाओं के सफल कार्यान्वयन हेतु राज्य स्तरीय, जनपद स्तरीय तथा विकास खण्ड स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। सभी जनपदों में जनपदीय बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के अन्तर्गत उपाध्यक्ष व सदस्य नामित किए गए है जिनकी कुल संख्या-258 है।
त्रिस्तरीय समिति में नामित महानुभावों की निगरानी में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन को ठोस एवं सार्थक रूप से संचालित करने का अनवरत प्रयास किया जा रहा है। उक्त रैकिंग मदों के अतिरिक्त भारत सरकार के प्राथमिकता वाले योजनाओं जैसे अटल उत्तराखण्ड आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना, जनधन योजना, कौशल विकास, उज्जवला योजना, मृदा स्वास्थ्य प्रबन्धन, ई-नाम, फसल बीमा योजना, मुद्रा योजना व किसानों की आय को दुगना करने के प्रयासों तथा सतत् विकास लक्ष्य के संबंध में भी अनुश्रवण करने हेतु सभी जनपदों व विकासखण्डों में बैठकों का आयोजन व स्थलीय निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति पुस्तिका के सफल प्रकाशन तथा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेश को सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनायें दी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!