Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक अल्मोड़ा जल्दी बनेगा उत्तराखंड का प्रथम डिजिटल बैंक

प्रदेश में कोआपरेटिव में जल्दी खोले जायेंगे जनऔषधि केन्द्र।

कुमाऊँ में छः जनपदों में कोआपरेटिव विलेज बनाया जाएगा : सहकारिता मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जनवरी, 2023, मंगलवार, हल्द्वानी। मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक सभागार में चिकित्सा, स्वास्थ्य, सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंकों के महाप्रबन्धक, एआर एवं बैक अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि कोआपरेटिव सिस्टम को किसानों एवं आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए हमें योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा, तभी हम राज्य सहकारी बैंक की योजनाओं को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा किसानों की आय हमें दोगुनी करनी है इसके लिए कोआपरेटिय एक प्रमुख माध्यम है।

मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कोआपरेटिव बैंकों के माध्यम से प्रदेश में 7.5 लाख किसानों को शून्य प्रतिशत पर लोन दिया गया। जिससे किसान अपनी आय के संसाधनों के साथ ही काश्तकारी में अच्छी पैदावार कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा जल्दी ही प्रदेश सरकार प्रत्येक ब्लाक में एफपीओ खोलने जा रही है जिससे उस क्षेत्र में होने वाली सभी वस्तुओं को बाजार मिल सके। इसके लिए प्रधानमंत्री का सपना लोकर फॉर वोकल को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा पर्वतीय क्षेत्र में महिलायें जो पशुपालन से जुडी है उन्हें कोआपरेटिव के द्वारा ऋण प्रदान कर महिलायें अपनी आजीविका मजबूत कर रही है।

बैठक में मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी राज्य सहकारी बैंकोें को नैटबैकिंग एवं मोबाइल बैंक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा आज दुनियाँ डिजिटल युग में कार्य कर रही है, इसलिए राज्य सहकारी बैंको को डिजिटाइजेशन करना अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनता इससे लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा सीमान्त क्षेत्रों में बैंकों की शाखायें खोलने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा सभी समितियों में सीएससी सेन्टर के साथ ही जन-औषधि केन्द्र खोलने के निर्देश दिये ताकि दूरदराज पर्वतीय क्षेत्र के लोगों तक सभी सुविधायें कोआपरेटिव द्वारा पहुँच सकें। इसके लिए हमें यु़द्व स्तर पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कुमाऊँ में छः जनपदों में कोआपरेटिव विलेज बनाया जाएगा जिससे आम जनमानस को सभी सुविधायें मिल सकेंगी।

सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने राज्य सहकारी बैंक का एनपीए 5 प्रतिशत से कम होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा जनपद के प्रगतिशील किसान को देश व विदेश यात्रा पर कोआपरेटिव के द्वारा भ्रमण पर भेजा जायेगा। जिससे वह किसानों के द्वारा खेती करने की तकनीक को यहाँ अपनाकर किसानों की पैदावार मे बढ़ोत्तरी होगी तथा किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होगी।
उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री घस्यारी योजना मार्च में मुख्यमंत्री द्वारा लांच की जायेगी। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में घस्यारी योजना का लाभ पर्वतीय क्षेत्रों मे दिया जा रहा है। कुमाऊँ मण्डल में 72 सेंटर संचालित है जिससे पशुपालकों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कोआपरेटिव की सभी कार्य ऑनलाइन होंगे जिसमें समितियों द्वारा किये गये कार्य, अधिकारियों, कर्मचारियों की पोस्टिंग आदि इसमें सम्मलित हैं।

बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रकाश हरर्बोला, ध्रुव रौतेला के साथ ही रजिस्ट्रार कोआपरेटिव आलोक कुमार पाण्डे एवं सभी उत्तराखण्ड सहकारी बैंकों के महाप्रबन्धक, एआर एवं बैंक अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!