Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में 24 घंटे में रिकॉर्ड 6251 नए कोरोना संक्रमित मामले आए, 85 मरीजों की हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पहली बार प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 6251 नए कोरोना के मामले आए हैं, जबकि कोरोना संक्रमित 85 मरीजों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस की संख्या भी 48 हजार पार हो गई है। अप्रैल महीने में अब तक 74456 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं, 785 मरीजों की मौत हो चुकी है।

  • कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच टीकाकरण के रूप में सुरक्षा चक्र मजबूत होता जा रहा है। गुरुवार को 518 केंद्रों पर 42136 लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के 37 हजार 898 व्यक्तियों को टीका लगा है। वहीं, 3874 फ्रंटलाइन वर्कर व 364 स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीका लगाया गया है। राज्य में अब तक तीन लाख 92 हजार 546 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं, 16 लाख, 34 हजार 180 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।
  • जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डीके कौशिक (अप्रा) का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। उनके निधन से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के कर्मचारियों के साथ ही पूर्व सैनिक भी शोकाकुल हैं। जिन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि वह एक कर्मठ ,योग्य और ईमानदार अधिकारी थे। कर्नल कौशिक की पिछले बीस अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उनका इलाज गढ़ी कैंट स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा था। बुधवार सुबह अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदेश सैनिक कल्याण एसोसिएशन की अध्यक्ष मकानी भंडारी ने कहा कि कर्नल कौशिक एक ईमानदार, कर्मठ व योग्य अधिकारी थे। वह हमेशा अपने काम के प्रति समर्पित रहते थे। इस दौरान उन्होंने एसोसिएशन के पूरे सदस्यों और कर्मचारियों की तरफ से उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। कौशिक करीब 60 साल के थे। परिवार में उनकी दो बेटी, मां और पत्नी है।
  • रोडवेज मुख्यालय में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन से लेकर उपमहाप्रबंधक मुकेश कुमार समेत करीब एक दर्जन अफसर कोरोना संक्रमित हैं और आइसोलेट हैं। इसी दौरान गुरूवार को कोरोना संक्रमित अनुभाग अधिकारी की मृत्यु हो गई। कर्मचारी संगठनों ने संक्रमण को देखते हुए मुख्यालय एक हफ्ते के लिए बंद करने की मांग की है। बढ़ते कोरोना संक्रमण व कोविड कफ्यरू के दौरान भी रोडवेज बसों का संचालन जारी है। चालक-परिचालक तो अपनी सेहत की परवाह न करते हुए बसों का संचालन कर ही रहे हैं, लेकिन दफ्तरों में बैठे अधिकारी व कर्मचारी भी लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बस अड्डों, डिपो या निगम कार्यशालाओं में इस समय बड़ी संख्या में कर्मचारी संक्रमित हैं, जबकि मुख्यालय में भी संक्रमण का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्यालय में ज्यादातर आला अधिकारी संक्रमित हैं और जैसे-तैसे काम चलाया जा रहा है। इस बीच मुख्यालय में तैनात अनुभाग अधिकारी गिरीश कुमार की संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!