Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा, पार्टी कार्यकर्ता ही मेरी असली ताकत

पार्टी कार्यकर्ता ही मेरी असली ताकत हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं, यह कार्यकर्ताओं के प्यार और आशीर्वाद का नतीजा है। प्रदेश भाजपा को मिल-जुलकर आगे बढ़ाना ही लक्ष्य रहेगा। यह बातें भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

कैंट और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नए अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं दीं। कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ओर से इंदिरा नगर स्थित एक होटल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जहां बंशीधर भगत ने कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है, पद भी आता-जाता है पर जो प्यार कार्यकर्ताओं से मिलता है, वह सदैव काम आता है।

विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी खूब तरक्की करेगी। आगामी चुनावों में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पुनीत मित्तल, विनय गोयल, रविंद्र कटारिया, राजीव उनियाल, पार्षद बाबूराम, शुभम नेगी, इंदु बिष्ट, मीनाक्षी मौर्य, विनोद पंवार, सुमिता गुरंग, सचिन गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत का मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत सहस्रधारा में भी स्वागत हुआ। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कुमाऊंनी में कहा कि ‘उथके भाषा जानणी या न जानण, लेकिन य कार्यक्रम बहुते भल और मन खुश करनी वाल छू’। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश भ्रमण का श्रीगणेश गणेश जोशी की विधानसभा क्षेत्र से हो रहा है। इस दौरान विधायक गणेश जोशी, महापौर सुनील उनियाल गामा, टीडी भूटिया, आरएस परिहार, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग आदि उपस्थित रहे। नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में मसूरी और कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भी निकाली। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे हाथों में लेकर खूब नारेबाजी की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!