Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

उत्तराखंड: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शीशमबाड़ा प्लांट का संचालन कर रही कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा

शीशमबाड़ा में कूड़े का निस्तारण कितना हो पा रहा है, इसका अंदाजा वैसे तो कूड़े के पहाड़ और दूर-दूर तक फैलती दरुगध से लगाया जा सकता है। लेकिन, अब पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में भी स्पष्ट हो चुका है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड रिसाइक्लिंग प्लांट से पर्यावरण की नई दुश्वारियां बढ़ गई हैं। प्लांट में कूड़ा प्रबंधन मानकों के अनुरूप न होने के चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने प्लांट का संचालन कर रही कंपनी को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब देने को कहा है।

हाल में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने शीशमबाड़ा प्लांट में कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जांच की थी। इसमें पाया गया था कि कूड़े का पृथककरण तक ढंग से नहीं किया जा रहा। इससे निकलने वाले लिचेट (दुर्गंध युक्त गंदगी) का निस्तारण भी उचित माध्यम से नहीं किया जा रहा था। इससे पास की नदी में भी जहरीले पानी की निकासी हो रही है।

दुर्गंध रोकने के लिए भी समुचित उपायों का अभाव पाया गया। इसके साथ ही प्लांट की अव्यवस्थाओं से हो रही पर्यावरणीय क्षति का भी आकलन किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय ने प्लांट के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय को भेज दी।

अब इस संस्तुति पर कार्रवाई करते हुए बोर्ड मुख्यालय की ओर से जारी नोटिस में रैमकी कंपनी को पर्यावरणीय क्षति लगाने की बात भी कही गई है। जिसका जवाब रैमकी कंपनी को 15 दिन के भीतर देना होगा।

 उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर कंपनी पर जुर्माना लगा दिया जाएगा। इसी 15 दिन की अवधि में कंपनी को प्लांट की सभी व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप करनी होंगी। ऐसा न कर पाने पर कंपनी के खिलाफ विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है।

लोगों ने किया प्रदर्शन, प्लांट बंद करने की मांग

शीशमबाड़ा प्लांट से उठ रही दुर्गंध और गंदगी को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध सोमवार को चरम पर पहुंच गया। लोगों ने न सिर्फ बोर्ड के नेहरू कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदर्शन किया, बल्कि क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल को करीब दो घंटे तक उनके कार्यालय में बंधक बनाए रखा। बोर्ड कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि प्लांट की अव्यवस्थाओं के कारण उनका जीवन दुश्वार हो गया है। चौबीसों घंटे पूरे इलाके की हवा में दुर्गंध रहती है।

गंदगी के चलते आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं और उन्हें ढंग से नींद भी नहीं आती। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि शीघ्र प्लांट को बंद नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। वहीं, क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल ने कहा कि प्लांट के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। अब आगे की कार्रवाई मुख्यालय स्तर से ही की जानी है। इसके बाद लोग शांत होकर वापस लौटे।

लीचेट बहाव: लीचेट यानी दरुगधयुक्त गंदे पानी के निस्तारण के लिए लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट (एलटीपी) बनाया गया है। लेकिन, यह पूरे परिसर में खुले में बहता रहता है। साथ ही पाया गया कि एलटीपी 15 दिन से बंद है और इसके लिए आरसीसी पिट बनाया गया है। यह पिट भी ओवरफ्लो पाया गया। इससे भूजल के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है।

हैंडपंपों का पानी दूषित: प्लांट परिसर में लगाए गए हैंडपंपों के पानी के नमूने लिए गए। जिनकी जांच में पाया गया कि पानी की गुणवत्ता खराब हो चुकी है।

हवा की गुणवत्ता: प्लांट क्षेत्र में बेहद अधिक दुर्गंध पाई गई। जिसका यह मतलब हुआ कि इसकी रोकथाम के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए जा रहे।

प्लांट की जांच के बाद बोर्ड की आख्या

लीचेट शुद्धिकरण: जांच टीम ने पाया कि प्लांट से निकलने वाले लीचेट के शुद्धिकरण की व्यवस्था नहीं है। हालांकि, प्लांट प्रबंधकों की तरफ से बताया गया कि शुद्धिकरण के लिए मल्टी इफेक्टिव एवैपोरेटर एंड सकरुलर डिस्क रिवर्स ऑस्मोसिस लगाए जाने की प्रक्रिया गतिमान है।

बोर्ड ने एनओसी का आवेदन किया निरस्त

शीशमबाड़ा प्लांट की एनओसी अगस्त 2019 में समाप्त हो चुकी है। इसके बाद रैमकी ने एनओसी के लिए आवेदन किया तो बोर्ड ने यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि व्यवस्था नियमों के अनुरूप नहीं चल रही। इसी क्रम में प्लांट की जांच की गई।

20 हजार मीटिक टन नॉन-डिग्रेडेबल कूड़ा डंप

प्लांट में लगभग 20 हजार मीटिक टन नॉन-डिग्रेडेबल कूड़ा जमा है। यह कूड़ा स्वत: नहीं सड़ता बल्कि विशेष माध्यम से निस्तारित किया जाता है। इस तरह का कूड़ा जितना ज्यादा डंप रहेगा, पर्यावरण को उतना ही अधिक नुकसान होगा।

 नगर निगम हर माह रैमकी को दे रहा 92 लाख रुपये

नगर निगम कूड़ा उठान से लेकर उसकी रिसाइक्लिंग के लिए रैमकी कंपनी को हर माह 92 लाख रुपये दे रहा है। इसके बाद भी न तो कूड़े का ढंग से उठान हो पा रहा है, न ही उसका उचित निस्तारण।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!