Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए हाई अलर्ट पर है उत्तराखंड पुलिस

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मार्च 2023, सोमवार, रुद्रपुर वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मिलने के बाद बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग कड़ी कर दी है। नेपाल के साथ ही उत्तर प्रदेश को जाने वाले 58 चोर रास्तों पर भी पुलिस की नजर है।

वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के साथियों की पंजाब में हुई गिरफ्तारी के बाद उसके नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका है। जिसके बाद से उत्तर प्रदेश से सटे बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर और पीलीभीत के साथ ही पड़ोसी नेपाल से सटे बॉर्डर को सील कर चेकिंग की जा रही है। साथ ही फरार अमृतपाल सिंह और उसके चार साथियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किए गए हैं। इधर, फरार अमृतपाल सिंह की लोकेशन लखीमपुर खीरी में ट्रेस होने की सूचना के बाद वाहनों के साथ ही पैदल आने वालों पर नजर रखकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

इन रास्तों पर चेकिंग शुरू

जसपुर, काशीपुर, कुंडा, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा और झनकइया से उत्तर प्रदेश को आने जाने वाले चोर रास्तों पर भी पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी, ताकि चोर रास्तों के जरिए वह जिले में प्रवेश न कर सके। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि उप्र से सटे सभी बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। इंटरनेट मीडिया में 40 से अधिक समर्थक चिह्नित: अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद खुफिया एजेंसी और पुलिस के साइबर सेल की नजर इंटरनेट मीडिया पर भी बनी हुई है।

इंटरनेट मीडिया में अमृतपाल सिंह को फॉलो और लाइक करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां उनकी पहचान कर काउंसलिंग कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक सप्ताह में ही जिले में 40 से अधिक लोग चिह्नित किए गए हैं। इसमें से कुछ लोगों का पता लगाकर उनकी काउंसलिंग की जा चुकी है। जबकि कुछ लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!