Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा : इस वर्ष कुल 224 पदों के लिए किया जायेगा उम्मीदवारों का चयन

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2021, बुधवार, नई दिल्ली। उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2021 की तैयारी मे जुटे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 यानि उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना (सं. A-1/E-1/PCS-2021/2021-22) मंगलवार, 10 अगस्त 2021 को जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2021 अधिसूचना के अनुसार इस वर्ष कुल 224 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। यूकेपीएससी द्वारा अधिसूचना जारी होने के साथ ही यूके पीसीएस परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त से ही भी शुरू हो गई है, जो कि 30 अगस्त 2021 की रात 11.59 बजे तक चलेगी। साथ ही, उम्मीदवारों को 30 अगस्त तक ही निर्धारित परीक्षा शुल्क 176.55 रुपये का भी भुगतान करना होगा।

योग्यता

उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2021 अधिसूचना के अनुसार परीक्षा के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो। हालांकि, कुछ पदों के लिए सम्बन्धित क्षेत्र/विषय में स्नातक/पीजी डिग्री मांगी गयी है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2021 को 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1979 से पहले और 1 जुलाई 2000 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। वहीं, उत्तराखण्ड राज्य के निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारो के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है।

उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा 2021 अधिसूचना के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 2-2 घंटे को दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होगा और इसमें 150 प्रश्न होंगे। वहीं, दूसरा पेपर सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा का होगा और इसमें 100 प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!