Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उक्रांद ने की पीपीपी मोड से अस्पताल वापस लेने की माँग, जानिए क्या रही वजह

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। पीपीपी मोड अस्पतालों की खस्ताहालत को लेकर उक्रांद का आंदोलन, पीपीपी मोड से अस्पताल वापस लेने की मांग

डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से वापस लेने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा।

 धरने के दूसरे दिन सैकड़ों लोगों ने आंदोलन में शिरकत की, साथ ही महिला उत्थान समिति की महिलाएं भी धरने को अपना समर्थन देने के लिए पहुंची तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 उत्तराखंड क्रांति दल के डोईवाला विधानसभा प्रभारी तथा केंद्रीय प्रवक्ता शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि इस बार लड़ाई आर-पार की है। या तो सरकार पीपीपी मोड से अस्पताल को वापस ले अथवा यहां पर आमरण अनशन शुरू कर देंगे।

 आंदोलन को जनता का समर्थन मिलने लछघगा है। लोग स्वयं ही आंदोलन के समर्थन में एकजुट होने लगे हैं।

 यूकेडी नेता प्रसाद सेमवाल ने डोईवाला अस्पताल की बदहाली के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राजनीतिक कारणों से कांग्रेस सरकार में अस्पताल के लिए स्वीकृत धनराशि को निरस्त कर दिया तथा उसके बाद भाजपा सरकार ने इस अस्पताल को उच्चीकरण करने के बजाए हिमालयन अस्पताल को सौंप दिया।

 उत्तराखंड क्रांति दल के आंदोलन को अपना समर्थन देने आए समाजसेवी फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा जनहित के इस मुद्दे पर वह दलगत भावना से ऊपर उठकर अपना समर्थन दे रहे हैं।

 फुरकान के साथ दर्जनों कार्यकर्ता थी आंदोलन को अपना समर्थन देने आए थे।

उत्तराखंड क्रांति दल की जिला उपाध्यक्ष तारा देवी यादव ने कहा कि अस्पताल के निजी करण से सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं को उठाना पड़ रहा है ।

उत्तराखंड क्रांति दल के नगर अध्यक्ष राकेश तोपवाल ने कहा कि यदि सरकार जल्दी ही संज्ञान नहीं लेती तो अस्पताल परिसर में ही आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

 इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल, जिला संगठन मंत्री दिनेश सेमवाल, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना नेगी, शशिबाला, लक्ष्मी देवी, भावना मैठाणी, योगी पवार, मनोज साहनी ,पेशकार गौतम, दीप पांडे, बाबूलाल गौतम, सलीम, अखिलेश सिंह, राजू, रणजीत, बाबा रघुनाथ, जसवीर सिंह, सुनील साहनी ,रमेश तोपवाल, हर्ष रावत ,मालती देवी ,जीवानंद भट्ट, लक्ष्मी लखेड़ा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता तथा आम जनता शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!