Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेहरादून

स्टेट-जीएसटी (SGST) संग्रहण में नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तराखंड

इस वर्ष माह अगस्त तक कुल 2507 करोड़ रुपये का किया जा चुका है राजस्व संग्रहण

विगत वर्ष अगस्त माह तक हुआ था कुल 2202 करोड़ का जीएसटी संग्रहण

औसत वृद्धि दर में उत्तराखण्ड देश मे चौथे स्थान पर

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024, देहरादून। एस जीएसटी (स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) संग्रहण के मामले में उत्तराखंड नए आयाम स्थापित कर रहा है। वर्ष 2024 में माह अगस्त तक राज्य कर विभाग द्वारा 2507 करोड़ रूपये का राजस्व संग्रहण किया गया है जो गत वर्ष इसी अवधि के सापेक्ष 14 प्रतिशत अधिक है। जबकि विगत वर्ष अगस्त माह तक कुल 2202 करोड़ रूपये का एस जीएसटी संग्रहण हुआ था। नेट एस०जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह अगस्त, 2024 तक किये गये कुल राजस्व संग्रहण की तुलना में अन्य राज्यों के राजस्व संग्रहण से करने पर औसत वृद्धि दर के आधार पर उत्तराखण्ड राज्य चौथे स्थान पर रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों का प्रयास रहा है कि राज्य के राजस्व अर्जन में बढ़ोत्तरी की जाए। इसमें राज्य कर विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में एस जीएसटी संग्रहण से राजस्व वृद्धि पर आधिकाधिक ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए टैक्स चोरी करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। ’बिल लाओ, इनाम पाओ’ जैसी योजनाओं के जरिये आम उपभोक्ता को एस जीएसटी के सम्बंध में न केवल जागरूक किया जा रहा है बल्कि इससे कर चोरी रोकने में भी मदद मिल रही है।

राज्य कर विभाग के अनुसार एस०जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह अगस्त, 2024 तक राज्य कर विभाग द्वारा कुल रूपये 2,507 करोड का राजस्व संग्रहण किया गया है, जो गत वर्ष की इसी अवधि के कुल एस०जी०एस०टी० संग्रहण रूपये 2,202 करोड़ के सापेक्ष 14 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार नेट एस०जी०एस०टी० (एस०जी०एस०टी०आई०जी०एस०टी० सेटलमेन्ट) के अन्तर्गत माह अगस्त, 2024 तक राज्य कर विभाग का कुल राजस्व संग्रहण रूपये 3,880 करोड़ है, जो गत वर्ष की इसी अवधि के कुल राजस्व संग्रहण रूपये 3444 करोड़ के सापेक्ष 13 प्रतिशत अधिक रहा है। माह अगस्त, 2024 तक एस०जी०एस०टी० संग्रहण की राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 9 प्रतिशत एवं नेट एस०जी०एस०टी० संग्रहण की राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 11 प्रतिशत रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!