Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बिना मान्यता के चल रहे मदरसों को लेकर लिया बड़ा फैसला

उत्तराखंड सरकार का 425 मदरसों को लेकर बड़ा फरमान

समाज कल्याण मंत्री ने मदरसों में शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे..!

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मई 2022, बृहस्पतिवार, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बिना मान्यता के चल रहे मदरसों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार का दो टूक कहना है कि या तो इन मदरसों को शिक्षा विभाग से मान्यता लेनी होगी नहीं तो इन्हे बंद कर दिया जायेगा। समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास के मुताबिक राज्य में 425 मदरसे बिना मान्यता चल रहे हैं। इनमें से 192 मदरसों को बिना मान्यता केंद्र एवं राज्य सरकार आर्थिक सहायता दे रही है। समाज कल्याण मंत्री ने कहा पहले चरण में सहायता लेने वाले इन मदरसों ने यदि शिक्षा विभाग से मान्यता न ली तो इनको मिलने वाली सहायता के साथ ही इन्हें बंद किया जाएगा।

मान्यता है नहीं और ले रहे राज्य व केन्द्र से आर्थिक मद्द
समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि 192 मदरसों को राज्य सरकार और केंद्र से धनराशि जारी हो रही है, जबकि इनके पास कक्षा पांच तक की शिक्षा विभाग की मान्यता नहीं है। यदि इन मदरसों के पास कक्षा पांचवीं तक की मान्यता नहीं होगी तो इनमें पढ़ने वाले बच्चों को कक्षा छह में दिक्कत होगी। बिना टीसी के इनमें पढ़ने वाले बच्चों को अगली कक्षा में एडमिशन लेने में दिक्कत होगी। बिना टीसी के इन बच्चों को कौन अगली कक्षा में एडमिशन देगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के मदरसों में शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि इनमें पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए इन मदरसों को अनिवार्य रूप से मान्यता लेनी होगी। मंत्री ने कहा कि जो मान्यता नहीं लेगा और हमारी शर्तों पर काम नहीं करेगा उसकी सरकारी सहायता बंद किए जाने के साथ ही उन मदरसों को भी बंद किया जाएगा जबकि दूसरे चरण में इस तरह के अन्य मदरसों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!